Salman Khan: एक कमी की वजह से सलमान खान ने अपनी फिल्म से इस एक्ट्रेस को किया था बाहर, हिट हुई थी फिल्म
Salman Khan Story: सलमान खान लोगों को फिल्मों में काम दिलाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन उन्होंने अपनी फिल्म से एक एक्ट्रेस को बाहर कर दिया था। आइए जानते हैं पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान बॉलीवुड के गॉड फादर कहे जाते हैं। उन्होंने कई एक्टर और एक्ट्रेस को बॉलीवुड में मौका दिलाया है। कई लोगों के करियर को उठाने में उन्होंने बहुत मदद की है। लेकिन कम ही लोगों को पता है कि उन्होंने एक एक्ट्रेस को अपनी फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
अनुष्का नहीं मृणाल थीं पहली पसंद
सलमान खान ने बिग बॉस के दौरान खुद ये किस्सा बताया था। बात साल 2016 में आई सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' की है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा हैं। उन्होंने फिल्म में पहलवानी भी की है। लेकिन ये फिल्म पहले अनुष्का शर्मा के बजाए मृणाल ठाकुर के पास आई थी। इस फिल्म में उन्हें कास्ट किया जाना था।
यह खबर भी पढ़ें: Amit Sadh: अमित साध बोले- सलमान खान के अंदर बहुत प्यार है, भाईजान को ‘सुल्तान 2’ बनाने की दी सलाह
इस वजह से एक्ट्रेस को किया बाहर
सुल्तान फिल्म में मृणाल ठाकुर के नाम पर बातचीत चल रही थी। एक्ट्रेस फिल्म में काम करने के लिए बातचीत करने सलमान खान के फॉर्म हाउस पर भी गई थीं। सलमान खान अपनी फिल्म में एक ऐसी एक्ट्रेस को चाह रहे थे जो पहलवान जैसी दिखती हो। मृणाल ठाकुर उस वक्त ऐसी नहीं दिख रही थीं। इसलिए सलमान खान ने उन्हें फिल्म में नहीं लिया। मृणाल ठाकुर और शाहिद कपूर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने बिग बॉस के मंच पर गए थे तभी सलमान ने ये किस्सा बताया।
हिट रही थी फिल्म
आपको बता दें 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'सुल्तान' का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। फिल्म में सलमान खान और अनुष्का शर्मा के अलावा रणदीप हुड्डा और अमित साध थे। 90 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 623 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। इसी फिल्म से अनुष्का शर्मा के करियर को उछाल मिली थी। फिल्म में सलमान को कुश्ती लड़ते देख फैंस काफी खुश हुए थे।