फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman khan buy sikandar ticket in 1 lakh 72 thousand distributed it free

Sikandar: 'सिकंदर' की रिलीज से पहले व्यक्ति ने किया अनोखा काम, वायरल हो रहा सलमान के फैन का वीडियो

Sat, 29 Mar 2025 08:36 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 29 Mar 2025 08:36 PM IST
सार

Salman Khan Fan: सलमान खान के एक फैन ने 'सिकंदर' फिल्म की रिलीज से पहले एक अनोखा काम किया है। अब इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Salman khan buy sikandar ticket in 1 lakh 72 thousand distributed it free
सलमान खान फैन - फोटो : फोटो सोशल मीडिया से

विस्तार

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की रिलीज को बस कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में सलमान खान के फैंस फिल्म को देखने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान के एक फैंन ने उनकी फिल्म की 1.72 लाख रुपये की टिकटें खरीदी हैं। टिकट की खरीद और बिक्री की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।
विज्ञापन


A salman fan bought tickets worth 1.7 lac to distribute. Wonder what goes through their mind
विज्ञापन

by
u/Slurpmey in
BollyBlindsNGossip

व्यक्ति ने 1.72 लाख की खरीदी टिकटें
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन ने 'सिकंदर' फिल्म की टिकटें एडवांस में खरीदी हैं। व्यक्ति के मुताबिक उसने 1.72 लाख रुपये की टिकटें खरीदी हैं और वह इसे लोगों को मुफ्त में बांट रहा है। व्यक्ति से पूछा गया कि क्या इसके लिए उसे सलमान खान ने पैसे दिए हैं? तो उसने इससे इंकार किया। व्यक्ति ने बताया कि उसने पहले भी कई शहरों में सलमान की फिल्म की टिकटों को बांटा है। 
Sikandar Collection: 'सिकंदर' को लेकर एक्सपर्ट के बड़े दावे, पहले दिन इतनी कमाई करेगी सलमान की फिल्म
 

सलमान खान को नहीं चाहिए कोई विवाद
फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने उम्मीदों और विवादों पर अपनी राय रखी है। हाल ही में सलमान खान से पूछा गया कि क्या हर फिल्म रिलीज के साथ विवाद एक चलन बन गया है? इस पर सलमान खान ने कहा कि वह फिल्म की रिलीज से पहले कोई भी विवाद नहीं चाहते हैं। सलमान ने कहा "अरे नहीं चाहिए भाई हमको कोई विवाद। बहुत सारे विवादों से गुजर चुके हैं हम। हमको नहीं चाहिए कोई विवाद।"
Hamdan Ballal: लोगों के विरोध के बाद ऑस्कर अकादमी को मांगनी पड़ी माफी, जानिए क्या है पूरा मामला
 
विज्ञापन

Salman khan buy sikandar ticket in 1 lakh 72 thousand distributed it free
फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम@a.r.murugadoss
ओपनिंग डे पर होगी बंपर कमाई
सिकंदर की रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। खबर लिखे जाने तक फिल्म की 8.11 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। कई जानकारों ने अंदाजा लगाया है कि सिकंदर फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। एक जानकार के मुताबिक फिल्म टोटल 500 से 700 करोड़ तक कारोबार कर सकती है।

'सिकंदर' के बारे में
आपको बता दें कि 'सिकंदर' फिल्म ईद के मौके पर 30 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना हैं। इसके अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल, शर्मन जोशी, प्रतीक बब्बर, सत्यराज और सुनील शेट्टी हैं। फिल्म के गाने और ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed