{"_id":"67e7e412d1dc64f89f076ee9","slug":"salman-khan-film-sikandar-will-earn-rupees-50-crore-on-opening-day-says-expert-2025-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sikandar Collection: 'सिकंदर' को लेकर एक्सपर्ट के बड़े दावे, पहले दिन इतनी कमाई करेगी सलमान की फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sikandar Collection: 'सिकंदर' को लेकर एक्सपर्ट के बड़े दावे, पहले दिन इतनी कमाई करेगी सलमान की फिल्म
Sat, 29 Mar 2025 05:44 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 29 Mar 2025 05:44 PM IST
सार
Sikandar Opening Day Collection: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ईद पर रिलीज होने के लिए तैयार है। जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म पहले दिन कितने रुपयों का कारोबार कर सकती है।
विज्ञापन
फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे सलमान
- फोटो : इंस्टाग्राम@a.r.murugadoss
विस्तार
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि यह फिल्म ओपनिंड डे पर 40 से 50 करोड़ रुपयों का कारोबार कर सकती है। 'सिकंदर' फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है। दो साल के बाद यह पहला मौका है जब सलमान खान की कोई फिल्म ईद पर रिलीज हो रही है। सलमान खान की आखिरी फिल्म 'टाइगर 3' 2023 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
पहले दिन 50 करोड़ की कमाई करेगी सिंकदर
जब से 'सिकंदर' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है तब से फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना अहम किरदार में होंगी। पीवीआर आईनोक्स के एक अधिकारी गौतम दत्ता ने अपने एक बयान में कहा है "शुरूआती अनुमानों के मुताबिक रविवार को सिकंदर 50 करोड़ रुपयों की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन करेगी।"
Salman Khan: 'भाई कोई विवाद नहीं चाहिए', 'सिकंदर' की रिलीज से पहले सलमान ने हाथ जोड़कर क्यों कही ये बात

सिकंदर
- फोटो : फोटो- यूट्यूब
दो दिनों में करेगी 60 से 70 करोड़ का कारोबार
बिहार में थिएटर चेन चलाने वाले विवेक चौहान के मुताबिक सलमान खान के फैंस जमकर टिकट खरीदेंगे। उम्मीद है कि फिल्म रिलीज के पहले दो दिनों में 60 से 70 करोड़ रुपये कमा लेगी। चौहान ने कहा, "सलमान खान के फैंस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। इसे 25 से 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिलनी चाहिए। सोमवार को फिल्म की कमाई 40 से 50 करोड़ रुपये हो सकती है।

500 करोड़ का कारोबार कर सकती है सिकंदर
प्रदर्शक और वितरक राजेश थडानी के मुताबिक वह फिल्म की अच्छी शुरुआत को लेकर उम्मीद से भरे हैं। "सलमान खान की फिल्म ईद पर रिलीज हो रही है। इस मौके पर हर कोई उनकी फिल्म सिनेमाघरों में देखने को लेकर उत्सुक रहता है। ईद की वजह से रविवार शाम को इसका कलेक्शन कम हो सकता है लेकिन सुबह और दोपहर में यह अच्छा कारोबार कर सकती है। उम्मीद है कि फिल्म 200 से 300 करोड़ का करोबार करेगी। अगर अच्छा कंटेट रहा तो फिल्म 500 करोड़ रुपयों का कारोबार भी कर सकती है।"
Pawan Kalyan: ठंडे बस्ते में नहीं गई पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह', निर्माता का खुलासा; रिलीज पर दिया अपडेट

ईद पर रिलीज होती हैं सलमान की फिल्में
सलमान खान की कई फिल्में ईद पर रिलीज होती हैं। इससे उनके फैंस के लिए ये त्योहार और खास बन गया है। पिछले सालों में सलमान खान की ईद पर रिलीज होने वाली फिल्मों में 'वांटेड', 'दबंग', 'बॉडीगार्ड', 'किक', 'सुल्तान' और 'बजरंगी भाई जान' शामिल हैं। हालांकि सलमान खान की 2023 में ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' अच्छा कारोबार नहीं कर सकी थी। उम्मीद है कि सलमान खान की 'सिकंदर' इस ईद पर अच्छा कर पाएगी।
सिकंदर के बारे में
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा काजल अग्रवाल, सत्यराज, सुनील शेट्टी, शर्मन जोशी और प्रतीक बब्बर हैं।