फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salim Khan talks about Salman Khan marriage says he fears whether the woman will be able to handle the family

Salman Khan: शादी से क्यों घबराते हैं सलमान खान, सलीम खान ने बताई वजह, बोले- वे लड़की में अपनी मां....

Tue, 25 Jun 2024 07:38 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 25 Jun 2024 07:38 AM IST
सार

सलीम खान अपने बेटे सलमान खान के बारे में बातें करते हुए कहते हैं, 'सलमान बेहद सरल स्वभाव के इंसान हैं। वे आसानी से रिश्ते में बंध जाता है लेकिन शादी करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। वे मन से एकंदम सीधे हैं इसलिए तुरंत ही किसी की तरफ आकर्षित हो जाते हैं, लेकिन शादी की हिम्मत वे नहीं जुटा पाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है शायद वह लड़की उनके घर को नहीं संभाल पाएगी'।

विज्ञापन
Salim Khan talks about Salman Khan marriage says he fears whether the woman will be able to handle the family
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के चहेते भाई जान आखिर कब करेंगे शादी, कब सजेगा सेहरा उनके माथे पर यह सवाल उनके फैंस हजारों बार कर चुके हैं। हर साल सलमान खान के फैंस सोचते हैं इस साल तो वे शादी जरूर करेंगे, लेकिन सिवाय निराशा उनके हाथ कुछ नहीं लगता है। वहीं इन दिनों सलमान खान के पिता सलीम खान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वे सलमान खान की शादी के बारे में खुलकर बातें करते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या वजह है कि 58 साल के सलमान अब भी अविवाहित हैं। 
विज्ञापन


शादी से डरते हैं 
सलीम खान अपने बेटे सलमान खान के बारे में बातें करते हुए कहते हैं, 'सलमान बेहद सरल स्वभाव के इंसान हैं। वे आसानी से रिश्ते में बंध जाता है लेकिन शादी करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। वे मन से एकंदम सीधे हैं इसलिए तुरंत ही किसी की तरफ आकर्षित हो जाते हैं, लेकिन शादी की हिम्मत वे नहीं जुटा पाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है शायद वह लड़की उनके घर को नहीं संभाल पाएगी'।
विज्ञापन


इश्क विश्क रिबाउंड हुई ढेर, चंदू चैंपियन पहुंची 50 करोड़ के पार
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी मां की परछाई ढूंढते हैं 
सलीम खान अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'सलमान एक ऐसी महिला को जीवनसाथी बनाना चाहते हैं जो परिवार के लिए समर्पित हो। वे सोचते हैं कि जैसी उनकी मां हैं कोई वैसी लड़की मिले जो अपने पति और परिवार के प्रति प्रतिबद्ध रहे। अब आज के जमाने में ऐसी लड़की कहां से मिलेगी जो घर संभाले, बच्चों को संभाले, उनका होमवर्क करवाए। सलमान को एक ऐसी लड़की चाहिए जो उनके परिवार को बांध कर रख सके'। 

Pyaar Mein Kabhi Kabhi: 'प्यार में कभी कभी' की है सिल्वर जुबली, 'मुसु मुसु हासी' गाना आज भी लोगों को है पसंद

सलमान के पुराने रिश्ते और ब्रेकअप 
सलमान खान भले ही अभी तक अविवाहित हैं, लेकिन उन्होंने कई अभिनेत्रियों को डेट किया है। 'आप की अदालत' में उन्होंने खुद एक बार कहा था कि, 'मेरे जो भी ब्रेकअप होते हैं उसके लिए जिम्मेदार मैं खुद हूं। अगर एक या दो के साथ हुआ रहता तो शायद उनमें गलती होती, लेकिन जब सबके सब आपको छोड़ कर चली जाएं तब ख्याल आता है कि कहीं कमी आप में तो नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे संगीता बिजलानी से लेकर सोमी अली और कैटरीना कैफ तक डेट कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed