फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif ali khan performs the ritual of son in law in Aadar Alekha Wedding kareena kapoor emotional

Aadar-Alekha Wedding: आदर-अलेखा की शादी में बहनोई सैफ ने किया कुछ ऐसा कि भावुक हो गईं करीना कपूर, देखें

Sat, 22 Feb 2025 12:13 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 22 Feb 2025 12:13 PM IST
सार

Aadar-Alekha Wedding: आदर जैन-अलेखा अडवाणी की शादी में सैफ और करीना पहुंचे हैं। यहां पर सैफ अली खान ने बहनोई की रस्म निभाते हुए कुछ ऐसा किया कि करीना कपूर भावुक हो गईं।

विज्ञापन
Saif ali khan performs the ritual of son in law in Aadar Alekha Wedding kareena kapoor emotional
सैफ आदर - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

बॉलीवुड के बेहतरीन कपल करीना कपूर और सैफ अली खान ने आदर जैन और अलेखा अडवाणी की शादी में शामिल होकर इसमें चार चांद लगा दिए। दोनों अदाकार बेहतरी ड्रेस में शादी समारोह में पहुंचे। सैफ अली खान और करीना कपूर ने पैप्स को कई पोज दिए। इस दौरान करीना से साड़ी पहनी थी तो वहीं सैफ अली खान काले पठानी सूट में नजर आए। शादी में सैफ अली खान ने आदर के साथ कुछ ऐसा किया जिससे करीना भावुक हो गईं। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by parihar 😎 (@parihar.edit)

विज्ञापन

Trending Videos

सैफ ने निभाई बहनोई की रस्म
आदर अलेखा की शादी समारोह की कई रस्मों में सैफ अली खान नजर नहीं आए। लेकिन वह शादी के दिन करीना के साथ पहुंचे और कई संस्कार अदा किए। सैफ अली खान ने बहनोई की रस्म अदा करते हुए आदर जैन का स्वागत किया। आदर जैन करीना के भाई लगते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Adar-Alekha Wedding: रेखा ने पहनी 20 साल पुरानी साड़ी, अमिताभ बच्चन की फिल्म से जुड़ा है इसका राज
विज्ञापन

करीना कपूर हुईं भावुक
सैफ अली खान की रस्म अदा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दूल्हे के रूप में आदर आते हैं, वैसे ही सैफ अली खान उन्हें माला पहनाने की रसम अदा करते हैं। यह मूमेंट देखकर सैफ की बीवी करीना कपूर काफी खुश होती हैं। जब सैफ आदर को माला पहनाते हैं, तो करीना खुशी से झूम जाती हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा 'मैं बहुत खुश हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by HT City (@htcity)




यह खबर भी पढ़ें: Aadar-Alekha Wedding: एक दूजे के हुए आदर जैन-आलेखा, शादी के बाद अपनी दुल्हनिया को किस करते नजर आए अभिनेता
 
विज्ञापन

2023 में आदर ने किया था प्यार का इजहार
आदर और आलेखा की प्रेम कहानी की शुरुआत पिछले साल हुई थी। उन्होंने सितंबर 2023 में समुद्र के किनारे आलेखा को प्रपोज किया था। नवंबर 2023 में आदर ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर आधिकारिक रूप से घोषित किया और आलेखा को 'मेरी जिंदगी की रोशनी' कहकर अपने प्यार का इजहार किया। दोनों ने पहले क्रिश्चियन रस्म से शादी की है। अब उन्होंने हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक शादी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed