फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sai Ketan Rao girlfriend actress Shivangi Khedkar is getting threats on social media

Bigg Boss OTT 3: धमकियों से भरा है साई केतन की गर्लफ्रेंड शिवांगी का कमेंट सेक्शन, यूजर्स कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट

Sun, 28 Jul 2024 02:23 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 28 Jul 2024 02:23 PM IST
सार

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के प्रतिभागी साई केतन राव की गर्लफ्रेंड शिवांगी खेडकर को सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। शिवांगी ने एक साक्षात्कार में इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है। 
 

विज्ञापन
Sai Ketan Rao girlfriend actress Shivangi Khedkar is getting threats on social media
शिवांगी खेडकर और साई केतन राव - फोटो : इंस्टाग्राम @khedkarshivangi और @saiketanrao

विस्तार

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के प्रतिभागी साई केतन राव ने अभी तक बिग बॉस के घर में पांव जमाए रखा है। उनकी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री शिवांगी खेडकर बाहर उनका समर्थन कर रही हैं। अब एक साक्षात्कार में शिवांगी ने अन्य प्रतियोगियों के प्रशंसकों से मिल रही धमकियों के बारे में खुलकर बात की है। 
विज्ञापन


धमकियों से भरा है कमेंट सेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में एक साक्षात्कार में, शिवांगी ने साझा किया कि लवकेश का समर्थन करने के लिए ट्रोल उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी दे रहे थे। शिवांगी ने कहा, ‘मुझे व्हाट्सएप पर मैसेज मिले हैं, मेरा इंस्टाग्राम कमेंट सेक्शन धमकियों से भरा हुआ है। एक दोस्त ने मुझे साई का समर्थन करते हुए ये साक्षात्कार न देने की सलाह दी, लेकिन मेरा मानना है कि अगर लोग समर्थन की आड़ में मेरे कमेंट सेक्शन को नकारात्मक और आहत करने वाले संदेशों से भर सकते हैं, तो मैं निश्चित रूप से अपने दोस्त साई का समर्थन करने के लिए साक्षात्कार दे सकती हूं।’
विज्ञापन

Comic-Con 2024: मार्वल के हीरोज ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने उतारा अपना मुखौटा
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत व्यवहार ना करने का किया आग्रह
अभिनेत्री ने आगे कहा कि अन्य प्रतियोगियों के दोस्त और परिवार के सदस्यों को गाली देने और धमकाने की कोई जरूरत नहीं है। समर्थक अपने आइडल के बारे में सकारात्मक बात करके भी उनका समर्थन कर सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर गाली-गलौज को अस्वीकार्य बताया और साईं और उनके प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे उकसाए जाने पर भी इस तरह का व्यवहार न करें। 

साई ने शिवांगी को डेट करने का किया खुलासा
हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान साई ने शिवांगी को डेट करने की पुष्टि की और यहां तक कहा कि दोनों इस साल के अंत तक शादी करने वाले हैं। साईं और शिवानी को उनके धारावाहिक ‘मेहंदी है रचने वाली’ के सेट पर प्यार हो गया और बाद में ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के ग्रैंड फिनाले के करीब आने पर शिवांगी अपना पूरा समर्थन दे रही हैं।
Vidaamuyarcchi: 'विदामुयार्ची' से अर्जुन सरजा का पहला लुक जारी, अजित की फिल्म पर निर्माताओं ने दिया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed