Vidaamuyarchi: 'विदामुयार्ची' से अर्जुन सरजा का पहला लुक जारी, अजित की फिल्म पर निर्माताओं ने दिया बड़ा अपडेट
हिट फिल्म 'मनकथा' में अजित कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के बाद अर्जुन सरजा एक बार फिर 'विदामुयार्ची' में अभिनेता के साथ काम करने जा रहे हैं। अब उनका पहला पोस्टर जारी हो गया है।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म 'विदामुयार्ची' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। निर्माता पहले ही फिल्म से अभिनेता का पहला पोस्टर जारी कर चुके हैं, जिसने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया था। वहीं, अब निर्माताओं ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म से एक और अभिनेता का पोस्टर जारी किया है। यह पोस्टर अभिनेता अर्जुन सरजा का है, जिसमें उनके किरदार की झलक पेश की गई है।
दमदार लुक में दिखे अर्जुन सरजा
हिट फिल्म 'मनकथा' में अजित कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के बाद अर्जुन सरजा एक बार फिर 'विदामुयार्ची' में अभिनेता के साथ काम करने जा रहे हैं। रविवार को अर्जुन का एक नया पोस्टर जारी किया गया। इसमें जैकेट और कूलर पहने अर्जुन को सुनसान सड़क पर खड़े हुए दिखाया गया है। पोस्टर पर अजित की सिल्हूट भी दिखाई गई है।
Meet the Action King @akarjunofficial 🤩 Presenting the 4th look of VIDAAMUYARCHI. 🔥#VidaaMuyarchi #EffortsNeverFail#AjithKumar #MagizhThirumeni @LycaProductions #Subaskaran @gkmtamilkumaran @trishtrashers @akarjunofficial @anirudhofficial @Aravoffl @ReginaCassandra… pic.twitter.com/QUDtu6FcCx
— Lyca Productions (@LycaProductions) July 28, 2024
इस दिन हो सकती है फिल्म रिलीज
'विदामुयार्ची' को फिल्म निर्माता मगिज थिरुमेनी ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म के जरिए अजित और मगिज थिरुमेनी पहली बार साथ काम कर रहे हैं। लाइका प्रोडक्शंस इस फिल्म का निर्माण कर रहा है। हालांकि फिल्म की आधिकारिक रिलीज की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, लाइका प्रोडक्शंस फिल्म को अक्तूबर 2024 में आयुध पूजा या दीपावली के अवसर पर फिल्म को रिलीज करने के लिए उत्सुक है।
फिल्म के कलाकार
रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम 10 अक्तूबर और 31 अक्तूबर, 2024 को 'विदामुयार्ची' की संभावित रिलीज तारीख पर विचार कर रही है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय निर्देशक मगिज थिरुमेनी और उनकी टीम द्वारा अजीत अभिनीत पूरी फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद ही लिया जाएगा। अजित कुमार और अर्जुन के अलाव इस फिल्म में तृषा भी मुख्य भूमिका में हैं। उन्होंने मनकथा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अभिनेता रेजिना कैसांद्रा और आरव इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म के लिए गाने और मूल संगीत तैयार किया है। नीरव शाह फोटोग्राफी के निर्देशक हैं। फिल्म की कहानी को गुप्त रखा गया है।