फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sadhguru Expressed Surprise On Yash Casting As Ravana In Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Namit Malhotra Replied

‘रामायण’ में रावण की भूमिका में यश के चयन पर सद्गुरु ने जताई हैरानी, निर्माता नमित मल्होत्रा ने दिया यह जवाब

Thu, 30 Oct 2025 08:48 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 30 Oct 2025 08:48 PM IST
सार

Sadhguru On Ramayana Casting: सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं। सद्गुरु रणबीर और यश दोनों की कास्टिंग से नाखुश नजर आए। बताई यह खास वजह…

विज्ञापन
Sadhguru Expressed Surprise On Yash Casting As Ravana In Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Namit Malhotra Replied
यश और सद्गुरु जग्गी वासुदेव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’ लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। हर कोई इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित है। फिल्म की कास्टिंग भी लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। अब आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने फिल्म में यश को रावण के किरदार में कास्ट किए जाने पर हैरानी जताई है।

विज्ञापन

जग्गी वासुदेव ने जताई हैरानी
सद्गुरु और वर्ल्ड ऑफ रामायण के यूट्यूब चैनल पर ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के साथ जग्गी वासुदेव ने बातचीत की। इसी दौरान जग्गी वासुदेव ने रावण के किरदार में यश को चुने जाने पर आश्चर्य प्रकट किया। इस दौरान नमित मल्होत्रा ने बताया कि जब हम इस पूरे यूनिवर्स को तैयार करने की प्रक्रिया से गुजर रहे थे, तो मुझे लगा कि यह किरदार चुनना बहुत जरूरी है। दरअसल, मैं इस बात की तलाश में था कि आदर्श रावण कौन होगा? इस पर जग्गी वासुदेव ने कहा कि मुझे नहीं पता कि यश रावण कैसे बन गए। मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह जानता हूं। खलनायक का मतलब हमेशा उसकी नाक भद्दी और कम नुकीली और कद-काठी बहुत बड़ी होती है। जबकि यश एक सुंदर आदमी हैं।

विज्ञापन

नमित ने बताया इसलिए यश को किया गया कास्ट
नमित ने अपनी बात का बचाव करते हुए जोर देकर कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि हम लगभग किसी सुपरस्टार स्तर के व्यक्ति को इस भूमिका के लिए देख रहे थे। वह बहुत सुंदर और देश के एक बहुत ही प्रतिभाशाली सितारा हैं और उन्हें बहुत पसंद किया जाता है। इसलिए हमारा प्रयास था कि हम उसे कैसे आजमाएं? विचार यह था कि रावण जैसा वह था, उसके कई रूप होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, सद्गुरु ने उन्हें बताया कि सभी खलनायकों की नाक हमेशा कुंद होती है। उन्होंने आगे कहा कि क्या आपने गौर किया है कि खलनायकों की नाक हमेशा कुंद होती है, तीखी नहीं? इस पर नमित ने मजाक में कहा कि यह मेरे लिए एक नई सीख है। मैं जाकर उन्हें देखूंगा।

Sadhguru Expressed Surprise On Yash Casting As Ravana In Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Namit Malhotra Replied
रामायण - फोटो : एक्स

रणबीर की कास्टिंग पर भी सद्गुरु ने उठाए सवाल
इस दौरान भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर भी चर्चा हुई। इस पर सद्गुरु ने कहा कि यह उचित निर्णय नहीं है क्योंकि उन्होंने पहले किसी न किसी रूप में अभिनय किया है। कल किसी और फिल्म में वह रावण का किरदार निभा सकते हैं। वह एक पेशेवर अभिनेता है। लेकिन साथ ही आपकी फिल्म लोगों की वजह से चलती है अभिनेताओं या निर्देशकों की वजह से नहीं। इसलिए उनकी अपेक्षाओं को पूरी तरह से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह एक बहुत ही कठिन अपेक्षा है, लेकिन मुझे लगता है कि 'रामायण' बनाने वाले अभिनेता और निर्देशक को राम के गुणों को आत्मसात करना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ेंः सिद्धार्थ आनंद ने बता दिया कब होगा ‘किंग’ का टाइटल रिवील? शाहरुख खान के आस्क एसआरके सेशन में किया खुलासा

दो भागों में रिलीज होगी ‘रामायण’
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' ऋषि वाल्मीकि के महाकाव्य पर आधारित है। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम, साईं पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, रवि दुबे, कुणाल कपूर, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला भाग दिवाली 2026 पर आएगा। जबकि दूसरा भाग 2027 की दीवाली पर रिलीज होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed