फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saare Jahan Se Achchha Star Cast Interview Pratik Gandhi Sunny Hinduja And Anoop Soni Shares Their Experience

Interview: ‘सारे जहां से अच्छा’ के सेट पर हर वक्त होते थे पांच मैकेनिक, पढ़िए प्रतीक-अनूप और सनी से हुई बातचीत

Sat, 16 Aug 2025 05:48 PM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Sat, 16 Aug 2025 05:48 PM IST
सार

Saare Jahan Se Achchha: हालिया सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’ की स्टारकास्ट ने साझा किए शो से जुड़े मजेदार किस्से। जानिए प्रतीक गांधी, अनूप सोनी और सनी हिंदुजा ने क्या कुछ बताया।

विज्ञापन
Saare Jahan Se Achchha Star Cast Interview Pratik Gandhi Sunny Hinduja And Anoop Soni Shares Their Experience
सारे जहां से अच्छा की स्टारकास्ट - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

नेटफ्लिक्स हाल ही में एक नई स्पाई-थ्रिलर वेब सीरीज रिलीज हुई है ‘सारे जहां से अच्छा’। इस सीरीज में पाकिस्तान के परमाणु हथियार बनाने और दोनों देशों की खुफिया एजेंसी के मिशन को दिखाया गया है। सीरीज की कहानी 1970 के शुरुआती दशक में सेट है, जब दुनियाभर के देश खुद को परमाणु शक्ति बनाने की होड़ में थे। इस सीरीज में प्रतीक गांधी, सनी हिंदुजा, तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर और कृतिका कामरा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। अब शो को लेकर इस सीरीज की पूरी कास्ट और निर्माताओं ने अमर उजाला डिजिटल से बातचीत की है।

विज्ञापन

प्रतीक गांधी बोले- किरदार की गहराई को समझना था जरूरी
इस सीरीज में प्रतीक गांधी ने एक रॉ एजेंट विष्णु शंकर की भूमिका निभाई है। इस दौरान जब उनसे एजेंट के किरदार की तैयारी और अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सीरीज की शूटिंग शुरू करने से पहले मैंने नेटफ्लिक्स पर ‘द स्पाई’ नाम की एक फिल्म देखी थी, जो जासूसों की जिंदगी को बहुत ही नए और दिलचस्प तरीके से दिखाती है। यह अनुभव मेरे लिए बहुत नया था और इससे मुझे विष्णु के किरदार को समझने में मदद मिली। मैंने स्क्रिप्ट को बहुत ध्यान से पढ़ा क्योंकि इसमें बहुत कुछ था जो जानना और महसूस करना जरूरी था। ऐसी बातें जो हम बोल भी नहीं पाते या स्क्रीन पर नहीं दिखा पाते। किरदार की गहराई को समझना बहुत जरूरी था। स्क्रिप्ट पढ़ते-पढ़ते मुझे यकीन हो गया कि यह शो बहुत अच्छा बनेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

Saare Jahan Se Achchha Star Cast Interview Pratik Gandhi Sunny Hinduja And Anoop Soni Shares Their Experience
स्कैम 1992 वेब सीरीज - फोटो : एक्स (ट्विटर)

हर बार मुझे मिले अलग-अलग किरदार
प्रतीक गांधी को सफलता ‘स्कैम 1992’ से मिली थी। हालांकि, प्रतीक को ‘स्कैम 1992’ के बाद भी एक जैसे ही रोल ऑफर नहीं हुए। उन्होंने कहा कि मुझे हर बार नया किरदार मिला है। लोग मुझे अलग-अलग किरदारों के लिए सोचते हैं और मुझे लगता है कि मैं अपने किरदारों में कुछ नया लेकर आता हूं। स्टीरियोटाइप से बचना मुश्किल है, लेकिन मेरे लिए यह अहम है कि मैं खुद को उससे दूर रखूं।

‘फुले’ न चलने पर दुखी हो गए थे प्रतीक
किसी भी एक्टर के लिए करियर एक जैसा नहीं रहता। प्रतीक के साथ भी ऐसा ही हुआ। उनकी कुछ फिल्मों को सफलता मिली, लेकिन कुछ को मिला-जुला रिस्पॉन्स ही मिला। इसको लेकर प्रतीक का कहना है कि जब अच्छी फिल्में नहीं चलती हैं, तो दुख जरूर होता है। खासकर 'फुले' जैसी फिल्म के साथ जिसमें मेरी बहुत सारी उम्मीदें थीं। मैं चाहता था कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे और सही तरीके से सराही जाए। लेकिन अफसोस की बात यह रही कि वह उतनी बड़ी ऑडियंस तक नहीं पहुंच पाई जितनी हम उम्मीद करते थे। फिर भी मैं जब भी किसी स्क्रिप्ट को पढ़ता हूं तो ये सोच कर कि यह प्रोजेक्ट मेरे लिए सही है, पूरी मेहनत से अपने किरदार को निभाता हूं। इसलिए मेरा सैटिस्फैक्शन खुद से आता है, न कि बाहरी रिस्पॉन्स से। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में काफी इनोवेशन की जरूरत है। टेक्नोलॉजी तो है, बस उस ऑडियंस तक पहुंचने का रास्ता ढूंढना होगा।

विज्ञापन

Saare Jahan Se Achchha Star Cast Interview Pratik Gandhi Sunny Hinduja And Anoop Soni Shares Their Experience
प्रतीक गांधी - फोटो : इंस्टाग्राम

महंगे टिकट एक बड़ी समस्या
थिएटर्स के महंगे टिकट और मल्टीप्लेक्स की बढ़ती संख्या पर प्रतीक गांधी ने कहा कि यह एक बड़ी समस्या है। टिकट के दाम बहुत बढ़ गए हैं, मल्टीप्लेक्स ज्यादा हो रहे हैं और सिंगल स्क्रीन धीरे-धीरे खत्म हो रही है। खासकर छोटे शहरों के लोगों के लिए फिल्म देखना मुश्किल हो गया है। कई बार उन्हें 50-60 किलोमीटर दूर जाकर ही थिएटर मिल पाता है। हमने सिनेमा हॉलों में ऑडियंस को अच्छा अनुभव देने की कोशिश की है, जैसे आरामदायक सीटें, लेकिन यह हर किसी के लिए जरूरी नहीं है। बहुत लोग बस सस्ती आसान जगह पर फिल्म देखना चाहते हैं। अगर हम हर सिंगल स्क्रीन तोड़कर मल्टीप्लेक्स बना देंगे, तो छोटे शहरों के लोग फिल्मों से दूर हो जाएंगे। इसलिए हमें ऐसा संतुलन बनाना होगा जिससे फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।

जब सीन के दौरान चलना बंद हो गई गाड़ी
इस इंटरव्यू के दौरान सीरीज के निर्माता गौरव शुक्ला ने शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि शो में असली गाड़ियों के साथ हमने शूट किया है। अक्सर ये गाड़ियां बार-बार बंद हो जाती थीं। इसलिए शो पर हमेशा चार-पांच मैकेनिक मौजूद रहते थे, ताकि जब गाड़ी बंद हो तो हम उसे सही कर सकें। इसके चलते एक सीन हमे स्लोप पर भी शूट करना पड़ा क्योंकि गाड़ी चल ही नहीं रही थी।

विज्ञापन

Saare Jahan Se Achchha Star Cast Interview Pratik Gandhi Sunny Hinduja And Anoop Soni Shares Their Experience
सनी हिंदुजा - फोटो : इंस्टाग्राम-@hindujasunny

सनी हिंदुजा बोले- हमेशा अच्छे रोल का भूखा हूं
इसी दौरान सीरीज में आईएसआई एजेंट का किरदार निभाने वाले सनी हिंदुजा ने अपने किरदार को लेकर कहा कि एक हमेशा अच्छे रोल्स का इंतजार करता रहता है। मैं भी उसी कड़ी में हूं। अच्छे राइटर्स, अच्छे मेकर्स और अच्छे प्लेटफॉर्म्स के लिए इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब आपको अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है और रोल में जान डालने का मौका मिलता है, तो आपको वह काम पूरे दिल से करना होता है। चाहे वह आईएएस बनने की कोशिश कर रहा संदीप भैया हो या एक आईएसआई एजेंट, हर किरदार में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है।

Saare Jahan Se Achchha Star Cast Interview Pratik Gandhi Sunny Hinduja And Anoop Soni Shares Their Experience
अनूप सोनी - फोटो : इंस्टाग्राम @anupsoni3
क्राइम पेट्रोल में फिर से लौटना चाहते हैं अनूप सोनी
‘सारे जहां से अच्छा’ में क्राइम पेट्रोल में नजर आने वाले अनूप सोनी भी प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वो क्राइम पेट्रोल में लौटना चाहेंगे, तो इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल। मेरा क्राइम पेट्रोल के साथ गहरा रिश्ता है। मैंने इस शो के जरिए एक मजबूत पहचान बनाई है और ऑडियंस का जो प्यार मिला है, वो अनमोल है। अगर काम और समय के बीच संतुलन बैठा तो मैं खुशी-खुशी इस शो का हिस्सा बनना चाहूंगा। मेरे दूर रहने की वजह केवल व्यस्त शेड्यूल था। क्योंकि थिएटर, फिल्में और वेब सीरीज भी मेरी प्राथमिकताएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed