फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ryan Reynolds to be part of Nanis The Paradise Makers approach to Deadpool

नानी स्टारर 'द पैराडाइज' में नजर आ सकते हैं डेडपूल, खास किरदार निभाने के लिए किया गया रयान रेनॉल्ड्स को अप्रोच

Thu, 30 Oct 2025 02:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 30 Oct 2025 02:16 PM IST
सार

The Paradise: तेलुगु फिल्म 'द पैराडाइज' को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए निर्माता कई बड़े कदम उठा रहे हैं। यह फिल्म 26 मार्च 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Ryan Reynolds to be part of Nanis The Paradise Makers approach to Deadpool
नानी, रयान रेनॉल्ड्स - फोटो : एक्स

विस्तार

साउथ के अभिनेता नानी अपनी अपकमिंग तेलुगु फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को हिट कराने के लिए निर्माता कई कदम उठा रहा हैं। इसी कड़ी में निर्माता कथित तौर पर हॉलीवुड अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स के साथ फिल्म रिलीज करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो निर्देशक श्रीकांत ओडेला का मानना है कि रेनॉल्ड्स जैसे वैश्विक नाम को शामिल करने से इस एक्शन ड्रामा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

क्यों रयान रेनॉल्ड्स को बनाया जा रहा फिल्म का हिस्सा?
जानकारी के मुताबिक यह फिल्म अंग्रेजी और स्पेनिश सहित आठ भाषाओं में रिलीज होगी। रयान रेनॉल्ड्स को फिल्म का हिस्सा इसलिए बनाया जा रहा है ताकि इसे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ryan Reynolds to be part of Nanis The Paradise Makers approach to Deadpool
'द पैराडाइज' को नानी ने "मैड मैक्स" का भारतीय रूप बताया - फोटो : इंस्टाग्राम@nameisnani
एक्शन फिल्में करते हैं रयान रेनॉल्ड्स
'द पैराडाइज' के निर्माताओं ने रेनॉल्ड्स को उनकी कामयाब एक्शन फिल्मों की वजह से चुना है। इस परियोजना से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'चूंकि यह फिल्म एक एक्शन ड्रामा है, इसलिए टीम को लगा कि रयान रेनॉल्ड्स से बेहतर कोई नहीं हो सकता। उनकी एक्शन फिल्में भी कुछ ऐसी ही हैं।' उनकी फिल्म 'डेडपूल (2016)' को दर्शकों ने खूब सराहा है।

यह खबर भी पढ़ें: वेटिकन सिटी में गाया गया यह भारतीय गाना, कलाकारों को अच्छा लगा पोप लियो का साथ
विज्ञापन

कई महीनों के बाद हुआ संपर्क
बताया जा रहा है कि प्रोडक्शन टीम तीन महीने से रेनॉल्ड्स की टीम से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी और आखिरकार पिछले दो हफ्तों में उनसे संपर्क हो पाया।

फिल्म के बारे में
फिल्म 'द पैराडाइज' से राघव जुयाल तेलुगु में डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म 26 मार्च 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नानी और ओडेला फिल्म 'दशहरा (2023)' के बाद इसमें फिर से एक-दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। तेलुगु और अंग्रेजी के अलावा, 'द पैराडाइज' तमिल, हिंदी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम और स्पेनिश जैसी भाषाओं में भी रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed