फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ryan Gosling going to play the character of an astronaut again know about his upcoming film Project Hail Mary

Ryan Gosling: एक बार फिर अंतरिक्ष की सैर करेंगे रयान गोसलिंग, जानिए उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में

Sun, 05 May 2024 03:53 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 05 May 2024 03:53 PM IST
सार

रयान गोसलिंग के फैंस के लिए बड़ी खबर यह है कि एक बार फिर से उन्हें रयान को अंतरिक्ष यात्री के किरदार में देखने का मौका मिलने वाला है। 

विज्ञापन
Ryan Gosling going to play the character of an astronaut again know about his upcoming film Project Hail Mary
रयान गोसलिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेता रयान गोसलिंग अपनी फिल्म 'द फॉल गाई' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एमिली ब्लंट ने भी मुख्य भूमिका निभाई हैं। यह एक रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। कुछ ही दिन पहले बर्लिन में फिल्म के प्रीमियर का आयोजन किया गया था। वहीं, अब दर्शक भी इस फिल्म का मजा ले रहे हैं। फिल्म का निर्देशन डेविड लीच ने किया है। 'द फॉल गाई' में दर्शकों को एक से बढ़कर एक स्ंटट देखने को मिलेंगे। इस फिल्म के अलावा रयान अपनी अगली फिल्मों से भी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

विज्ञापन


Samantha: जानिए फिट रहने के लिए सामंथा रुथ प्रभु ने आजमाया कौन सा तरीका? फैंस को बताए इसके 10 फायदे
विज्ञापन


एक बार निभाएंगे अंतरिक्ष यात्री का किरदार
रयान गोसलिंग के फैंस के लिए बड़ी खबर यह है कि एक बार फिर से उन्हें रयान को अंतरिक्ष यात्री के किरदार में देखने का मौका मिलने वाला है। वह आने वाले दिनों में फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह रायलैंड ग्रेस की भूमिका निभाने जा रहे हैं। फिल्म में एक शिक्षक के अंतरिक्ष यात्री बनने का सफर देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी एंडी वियर के उपन्यास पर आधारित है। इसका निर्देशन फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर करेंगे। फिल्म 20 मार्च, 2026 को रिलीज हो सकती है। मालूम हो कि इससे पहले रयान फिल्म 'फर्स्ट मैन' में भी अंतरिक्ष यात्री की भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bhaiyya Ji teaser: ‘भैयाजी’ के टीजर ने सुखा दिया गला! खूंखार अवतार में दिखे अभिनेता मनोज बाजपेयी

'द ग्रे मैन 2' में भी आ सकते हैं नजर
'प्रोजेक्ट हेल मैरी' के अलावा रयान की झोली में 'द ग्रे मैन 2' भी आ सकती है। इसका पहला भाग साल 2022 में रिलीज हुआ था। रयान के इस फिल्म से जुड़ने पर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म कब रिलीज होगी, इसे लेकर भी कोई अपडेट नहीं आया है। वहीं, हाल ही में, फिल्म के निर्देशक जो रूसो ने 'द ग्रे मैन 2' से जुड़ा अपडेट साझा किया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है।

Aranmanai 4: 'अरनमनई 4' में तमन्ना के अभिनय के मुरीद हुए विजय वर्मा, रूमर्ड गर्लफ्रेंड की तारीफों के बांधे पुल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed