फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Russian actor Kamilla died after being swept away by massive wave while practising yoga on Thailand beach

Kamilla Belyatskaya Death: समुद्र किनारे योगा कर रही थीं रूसी अदाकारा कामिला, बहा ले गईं तूफानी लहरें, निधन

Tue, 03 Dec 2024 02:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Dec 2024 02:02 PM IST
सार

Kamilla Belyatskaya Death: रूशियन अभिनेत्री कामिला बेल्यात्सकाया का निधन हो गया है। वे थाइलैंड में समुद्र किनारे योगा कर रही थीं, इस दौरान तेज गति से आईं समुद्र की लहरें उन्हें बहा ले गईं।

विज्ञापन
Russian actor Kamilla died after being swept away by massive wave while practising yoga on Thailand beach
कामिला बेल्यात्सकाया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूसी अदाकारा कामिला बेल्यात्सकाया का निधन हो गया है। समुद्र की लहरों की चपेट में आकर उनकी जान गई है। कामिला इन दिनों थाईलैंड की यात्रा पर थीं। वहां वे समुद्र किनारे एक चट्टान पर शांति से बैठकर योगा कर रही थीं। इसी दौरान तेज वेग के साथ समुद्र की लहरें आईं और अभिनेत्री को अपने साथ बहा ले गईं। इसमें कामिला की जान चली गई।

विज्ञापन

TGIKS: शक्ति कपूर ने चंकी पांडे को रातोंरात दिलाई 10 फिल्में, द ग्रेट इंडिया कपिल शो में हुए कई दिलचस्प खुलासे

विज्ञापन

तेज वेग में आईं समुद्र की लहरें
कामिला की उम्र महज 24 साल थी। समुद्र किनारे योगा करते हुए और समुद्र की लहरों की चपेट में आने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग हैरान हैं। कामिला थाईलैंड के Koh Samui आइलैंड पर योगा कर रही थीं। 
 

विज्ञापन

कामिला को बेहद पसंद थी ये जगह
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कामिला को यह जगह बहुत पसंद थी और वे अक्सर यहां आती थीं। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा कि इस जगह उनकी जान चली जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कामिला एक पहाड़ी पर बैठकर योग कर रही हैं, लेकिन लहरों का वेग इतना तेज है कि वे वहां तक पहुंच गईं और अभिनेत्री को अपनी चपेट में ले लिया।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के बैकग्राउंड म्यूजिक के पीछे इस संगीतकार का भी हाथ, सोशल मीडिया पर की पुष्टि

विज्ञापन

बॉयफ्रेंड के साथ थाईलैंड यात्रा पर थीं कामिला
कहा जा रहा है कि जिस वक्त यह दर्दनाक घटना घटी, कामिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ थाईलैंड घूमने गई थीं। कामिला समुद्र किनारे पहाड़ी पर बैठकर मेडिटेशन कर रही थीं कि अचानक लहरें आईं और उन्हें बहा ले गईं। आपातकालीन टीमें तुरंत घटना स्थल पर पहुंचीं, लेकिन उन्हें बचाने में असमर्थ रहीं। कामिला का शव कई किलोमीटर दूर जाकर मिला। स्थानीय अधिकारियों ने इस बारे में उनके बॉयफ्रेंड और दोस्तों से बात की।
Ban On Film Reviews: रिव्यू पढ़कर जाते हैं सिनेमाघर तो लग सकता है झटका, बैन लगाने की तैयारी में केंद्र सरकार?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed