फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   RRR Release Again Global sensation Oscar winner fims ram charan junior ntr alia bhatt ajay devgn Deets inside

RRR Release Again: ऑस्कर विजेता फिल्म 'आरआरआर' फिर से होगी रिलीज, जानें कब-कहां देख सकेंगे फिल्म

Sun, 05 May 2024 10:56 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 05 May 2024 10:56 AM IST
सार

जूनियर एनटीआर और राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' एक बार फिर से रिलीज की जाएंगी। जानिए कहां देख सकेंगे यह धमाकेदार ऑस्कर विजेता फिल्म।

विज्ञापन
RRR Release Again Global sensation Oscar winner fims ram charan junior ntr alia bhatt ajay devgn Deets inside
फिल्म 'आरआरआर' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आरआरआर और बाहुबली के प्रसिद्ध निर्देशक एसएस राजामौली की ऑस्कर विजेता फिल्म 'आरआरआर' एक बार फिर से रिलीज की जाएगी। इस बात की घोषणा इस फिल्म के हिंदी वितरक पैन मूवीज ने की है। 'आरआरआर' वह फिल्म है, जिसने टॉलीवुड को ऑस्कर दिलाकर वैश्विक मंच तक पहुंचाया। यह फिल्म एक बार फिर से लोगों का मनोरंजम करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

  
फिल्म 'आरआरआर'
निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में अजय देवगन, राम चरण, ओलिविया मॉरिस, आलिया भट्ट और जूनियर एनटीआर ने अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीता। इनके अलावा फिल्म में अजय देवगन, समुथिरकानी और श्रिया सरन ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म के मधुर संगीत का पूरा श्रेय एमएम कीरावनी को जाता है। इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर की दमदार केमेस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आई। 24 मार्च 2022 को रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' एक बार फिर से रिलीज के लिए तैयार है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


'आरआरआर' फिर से होगी रिलीज
'आरआरआर' के हिंदी वितरक पैन मूवीज ने फिल्म 'आरआरआर' को फिर से रिलीज करने की घोषणा की है। इस खबर को सुनने के बाद दर्शक भी इस फिल्म को फिर से एक बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्हासित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'आरआरआर' का हिंदी संस्करण दर्शकों को सिनेमाघरों में फिर से देखने को मिलेगा। 

 

ऑस्कर विजेता फिल्म
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने साल 2023 में ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट गाने का ऑस्कर मिला था और इस बार ऑस्कर 2024 में फिर से इसे स्क्रीन पर दिखाया गया।



एसएस राजामौली की 2022 की पीरियड एक्शन फिल्म 'आरआरआर' ने सिनेप्रेमियों के दिल में खास जगह बनाई। यह फिल्म भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर ले गई और यहां तक कि 2023 में बेस्ट गाने के लिए ऑस्कर सहित कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते। अब इस फिल्म की फिर से एक बार रिलीज की खबर से दर्शक भी काफी उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed