फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   RRR Fame Ram Charan wife Upasana Kamineni five months pregnant flaunts baby bump in media

Ram Charan: राम चरण की पत्नी उपासना ने मीडिया में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, चेहरे पर साफ दिखा प्रेग्रेंसी ग्लो

Tue, 28 Mar 2023 12:30 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 28 Mar 2023 12:30 PM IST
सार

अब एक बार फिर राम चरण और उनकी पत्नी की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें उनकी पत्नी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही है।

विज्ञापन
RRR Fame Ram Charan wife Upasana Kamineni five months pregnant flaunts baby bump in media
राम चरण और उपासना - फोटो : social media

विस्तार

फिल्म ‘आरआरआर’ की सफलता के बाद अभिनेता राम चरण फैंस के बीच काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता ने 27 मार्च को अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर राम चरण के जन्मदिन की तस्वीरें यूजर्स के बीच काफी वायरल हुई थीं। अब एक बार फिर राम चरण और उनकी पत्नी की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें उनकी पत्नी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही है।

विज्ञापन

राम चरण की पत्नी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
साउथ अभिनेता राम चरण अपना जन्मदिन मनाने के बाद एक बार फिर अपनी पत्नी के साथ मीडिया में स्पॉट हुए हैं। बीती रात राम चरण और उपासना को एक फंक्शन में वेन्यू के सामने स्पॉट किया गया। दोनों वेन्यू के बाहर मीडिया को तस्वीरों के लिए पोज देने पहुंचे थे। इस फंक्शन में राम ऑल ब्लैक आउटफिट में बेहद डैशिंग लग रहे थे। वहीं, उनकी पत्नी उपासना रॉयल ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

दस साल बाद बनने जा रहे हैं माता-पिता
गौरतलब है कि राम चरण की पत्नी उपासना पांच महीने प्रेग्नेंट हैं और इस साल के अंत में अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। तस्वीरों में उपासना के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ तौर पर नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम चरण और उपासना दस साल के बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें कि राम चरण और उपासना ने 14 जून, 2012 को शादी की थी।

RRR: जापान में भी फैंस को चढ़ा आरआरआर का बुखार, मां ने सात साल के बेटे को फिल्म समझाने के लिए बनाई कॉमिक बुक

विज्ञापन

राम चरण पत्नी को मानते हैं भाग्यशाली
आपको बता दें कि ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ को ऑस्कर ऐतिहासिक जीत का क्रेडिट अपनी पत्नी को दिया था। एक इंटरव्यू में राम चरण ने कहा था, ‘मैं अभी भी खुद को चिकोटी काट रहा हूं और मेरी पत्नी अभी भी मुझे यह कहते हुए चिकोटी काट रही है कि क्या यह सच में हमारे साथ हुआ है? यह हुआ क्या है? मेरी पत्नी हमेशा मेरे लिए भाग्यशाली रही हैं। उनके अंदर पल रहा साढ़े पांच महीने का बच्चा मेरे लिए और भी भाग्यशाली है। अब राम चरण ने यह भी खुलासा किया कि वह अपने पहले बच्चे का स्वागत भारत में ही करेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed