{"_id":"665aa6692b01c1bd0e0bca7e","slug":"rrr-director-ss-rajamouli-and-guntur-kaaram-actor-mahesh-babu-film-ssmb29-will-go-on-floors-by-this-date-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajamouli Mahesh Babu: राजामौली और महेश बाबू की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajamouli Mahesh Babu: राजामौली और महेश बाबू की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग
Sat, 01 Jun 2024 10:21 AM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 01 Jun 2024 10:21 AM IST
सार
'आरआरआर' के बाद निर्देशक एसएस राजामौली का कद विश्व स्तर पर भी काफी बढ़ा है। दर्शक सुपरस्टार महेशबाबू के साथ आने वाली उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
विज्ञापन
राजामौली और महेश बाबू
- फोटो : इंस्टाग्राम @urstrulymahesh और @ssrajamouli
विस्तार
एस.एस. राजामौली देश के सबसे ज्यादा चर्चित निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है। 'मगधीरा', 'ईगा', 'बाहुबली' और 'आरआरआर' से उन्होंने अपनी निर्देशन क्षमता का लोहा मनवाया है। 'आरआरआर' की वैश्विक सफलता के बाद वह एक बार फिर अपनी फिल्म से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वह साउथ के सुपरस्टार महेशबाबू के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म का अस्थायी शीर्षक 'एसएसएमबी 29' रखा गया है। फिल्म से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। एक बार फिर फिल्म की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन
अगस्त के अंत तक फ्लोर पर जा सकती है 'एसएसएमबी 29'
राजामौली देश के शीर्ष निर्देशकों में से एक हैं। उनकी पिछली फिल्म 'आरआरआर' को विश्व स्तर पर काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की श्रैणी में ऑस्कर पुरस्कार भी मिला था। वह इन दिनों महेश बाबू के साथ अपनी अगली फिल्म को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। फिलहाल फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है। अब फिल्म की शूटिंग को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजामौली इस साल अगस्त के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इस बीच तब तक महेश बाबू फिल्म के अपने हिस्से की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
दूसरी पत्नी मेहजबीन के साथ हनीमून मना रहे मुनव्वर फारूकी!
विज्ञापन
पृथ्वीराज सुकुमारन से संपर्क करने की है चर्चा
बीते कुछ समय में फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां सामने आईं। कुछ रिपोर्टस में बताया गया कि राजामौली ने फिल्म को लेकर कुछ बड़े सितारों से भी मुलाकात की है। उनमें से कुछ को अपने साथ जोड़ भी लिया है। बीते दिनों एक रिपोर्ट में कहा गया था कि फिल्म के लिए पृथ्वीराज सुकुमारन से संपर्क किया गया था, जिसके लिए अभिनेता ने हामी भी भर दी है। हालांकि, इस पर मेकर्स ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में खुद राजामौली इसके बारे में और जानकारी दे सकते हैं।
Ridhima Pandit: शुभमन गिल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी रिद्धिमा पंडित? अभिनेत्री ने किया सच का खुलासा
'गुंटुर कारम' में नजर आए थे महेशबाबू
फिल्म को लेकर कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म में अभिनेता महेश बाबू का लुक अब तक के उनके गेटअप से बिल्कुल अलग होने वाला है। हाल में ही खबर आई थी कि उन्हें सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। फिल्म के मेकर्स उनके लुक को फिलहाल छिपा कर रखना चाहते हैं। फिल्म की शूटिंग से लेकर फर्स्ट लुक जारी होने तक उन्हें सार्वजनिक उपस्थिति वाले कार्यक्रमों से बचना होगा। बताते चलें कि महेश बाबू हाल में ही फिल्म गुंटुर कारम में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी थी।
अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी में एंजॉय करते दिखे रणवीर-सारा, देखें तस्वीरें