फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Robert Downy Jr Journey from Iron man to Avengers Doomsday Dr Dooms in Marvel Cinematic Universe Details Here

Robert Downey Jr: आयरन मैन से डॉ डूम तक कैसा रहा रॉबर्ट डाउनी जूनियर का सफर, 2008 में रखा था एमसीयू में कदम

Sun, 28 Jul 2024 06:05 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 28 Jul 2024 06:05 PM IST
सार

2019 में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में आयरन मैन की भूमिका का अंत हुआ था। इसके बाद से दर्शकों को उनकी वापसी की उम्मीद थी। मगर पिछले साल दिसंबर में कैविन फैगी ने आयरन मैन की वापसी की सारी उम्मीदों को खत्म कर दिया था।

विज्ञापन
Robert Downy Jr Journey from Iron man to Avengers Doomsday Dr Dooms in Marvel Cinematic Universe Details Here
रॉबर्ट डाउनी जूनियर - फोटो : एक्स

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर मल्टीवर्स में खलनायक की भूमिका से वापसी कर रहे हैं। वह एवेंजर्स: डूम्सडे' से विक्टर वॉन डूम के रूप में लौट रहे है। इस खबर ने उनके फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। कैविन फैगी ने रॉबर्ट डाउनी जूनियर के डॉक्टर डूम के तौर पर वापसी करने का एलान सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2024 में किया है। एमसीयू में आयरन मैन की भूमिका के लिए मशहूर अभिनेता इस खबर के बाद फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। चलिए इस मौके पर जानते हैं कि एमसीयू में आयरन मैन से डॉक्टर डूम तक उनका सफर कैसा रहा...

विज्ञापन


10 फिल्मों में निभा चुके आयरन मैन की भूमिका

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में टोनी स्टार्क/आयरन मैन की भूमिका निभाने वाले रॉबर्ट दुनिया भर में लाखों दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने एमसीयू की 10 फिल्मों में आयरन मैन की भूमिका निभाई है। साल 2019 की 'एवेंजर्स एंडगेम' के साथ वह इस फ्रैंचाइजी से बाहर हो गए थे। उन्होंने 2008 में एमसीयू में कदम रखा था। आयरन मैन मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली फिल्म थी, जो साल 2008 में रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों का इतना प्यार मिला था कि 2010 में आयरन मैन 2 रिलीज की गई थी। 

विज्ञापन


2019 में हुआ था आयरन मैन का अंत

रॉबर्ट ने 'आयरन मैन' और 'एवेंजर्स' सीरीज की कई फिल्मों में काम किया है। पांच वर्ष पहले 2019 में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में आयरन मैन की भूमिका का अंत हुआ था। इसके बाद से दर्शकों को उनकी वापसी की उम्मीद थी। मगर पिछले साल दिसंबर में कैविन फैगी ने आयरन मैन की वापसी की सारी उम्मीदों को खत्म कर दिया था। उन्होंने कहा था, उन्होंने कहा था, 'हम उस पल को संभाल कर रखेंगे और उस पल को दोबारा नहीं छूएंगे। हम सभी ने उस तक पहुंचने के लिए कई सालों तक कड़ी मेहनत की और हम इसे किसी भी तरह से जादुई तरीके से जिंदा नहीं करना चाहेंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन


2027 में रिलीज होगी फिल्म

रॉबर्ट डाउनी जूनियर अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में अपनी वापसी कर रहे हैं। एवेंजर्स: डूम्सडे' में वह डॉक्टर डूम की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। दर्शक एमसीयू में डाउनी जूनियर की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म मई 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डॉक्टर डूम को विक्टर वॉन डूम के नाम से भी जाना जाता है।  


Comic Con: द सिम्पसंस के पैनल के दौरान दिखी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की झलक, जानें मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed