फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   robert de niro slams donald trump at cannes film festival calls him America's philistine president

Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित हुए रॉबर्ट डी नीरो, स्टेज से डोनाल्ड ट्रंप को लेकर दिया बड़ा बयान

Wed, 14 May 2025 07:48 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 14 May 2025 07:48 AM IST
सार

Robert De Niro at Cannes: कान फिल्म फेस्टिवल का शानदार आगाज हो चुका है। समारोह के पहले दिन हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नीरो को कान के सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान डी नीरो ने ट्रंप को लेकर कुछ ऐसा कहा, जो चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन
robert de niro slams donald trump at cannes film festival calls him America's philistine president
रॉबर्ट डी नीरो और लियोनार्डो डिकैप्रियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंगलवार (13 मई) को कान फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत हो चुकी है। समारोह में पहले दिन हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो को कान के सबसे बड़े पाम डी'ओर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रॉबर्ट डी नीरो को यह लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो द्वारा दिया गया। इस अवॉर्ड के मिलने पर समारोह में मौजूद सभी लोगों ने रॉबर्ट डी नीरो के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं। 

विज्ञापन

‘कान हमें एक साथ लाता है’
कान के सबसे बड़े अवॉर्ड को प्राप्त करते समय डी नीरो ने अपने संबोधन में कहा, “कान फेस्टिवल के लिए मेरे मन में बहुत भावनाएं हैं। खासकर अब जब दुनिया में बहुत कुछ ऐसा है जो हमें अलग करता है, कान हमें एक साथ लाता है। स्क्रिप्ट राइटर, प्रोड्यूसर, फैंस और दोस्त। यह घर आने जैसा है।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेड पर सितारों का जलवा, 'तोता परी' बनीं उर्वशी

विज्ञापन
विज्ञापन

robert de niro slams donald trump at cannes film festival calls him America's philistine president
रॉबर्ट डी नीरो - फोटो : इंस्टाग्राम-@festivaldecannes

डी नीरो ने ट्रंप को बताया ‘अशिक्षित राष्ट्रपति’
इस दौरान हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने अमेरिका के बाहर बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही है। डी नीरो ने डोनाल्ड ट्रंप को ‘अशिक्षित राष्ट्रपति’ बताया। जिसे कला, साहित्य और संगीत की समझ नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें: Final Destination Bloodlines Review: ‘मौत’ की कहानी वाली फ्रेंचाइजी ने पाया नया जीवनदान, कलेजा मुंह को आ जाएगा

ऑस्कर भी जीत चुके हैं डी नीरो
रॉबर्ट डी नीरो अब तक दो ऑस्कर समेत कई अवॉर्ड्स को पहले ही अपने नाम कर चुके हैं। लियोनार्डो डिकैप्रियो द्वारा डी नीरो को ये सम्मान मिलना इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों एक साथ काम भी कर चुके हैं। डिकैप्रियो और डी नीरो ने पहली बार 1993 में आई फिल्म ‘दिस बॉयज लाइफ’ में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’ में फिर एक साथ नजर आए थे। जिसे 2023 के कान में आधिकारिक चयन में दिखाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed