फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Riteish Deshmukh to kangana ranaut Yash parineeti chopra Vijay Deverakonda Celeb Response on operation sindoor

Celeb On Operation Sindoor: राउडी सेल्स की कमाई इंडियन आर्मी को देंगे देवरकोंडा, नुसरत-तमन्ना का सेना को सलाम

Sat, 10 May 2025 12:22 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 10 May 2025 12:22 AM IST
सार

Celeb Response On Operation Sindoor:  6-7 मई की दरमियानी रात भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान व पीओके में 24 मिसाइलों के जरिए आतंकियों के नौ ठिकानों को नष्ट किया। इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। सेना मजबूती से पाकिस्तान को सबक सिखा रही है। इस बीच तमाम सितारों ने भारतीय सेना को सलाम किया है।

विज्ञापन
Riteish Deshmukh to kangana ranaut Yash parineeti chopra Vijay Deverakonda Celeb Response on operation sindoor
कंगना रनौत-विजय देवरकोंडा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का बदला भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए लिया है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को मिसाइलों से ध्वस्त किया। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई बॉर्डर एरिया में ड्रोन आ रहे हैं। हमारे डिफेंस सिस्टम इन ड्रोन्स को हवा में ही मार गिरा रहे हैं। दोनों देशों के बीच तनाव जारी है। देश की मजबूत सेना पर पूरे देश को गर्व और भरोसा है। फिल्म जगत की कई हस्तियों ने भी सेना को सलाम किया है। 

विज्ञापन

विजय ने सेना के सम्मान में किया अहम एलान
अभिनेता विजय देवरकोंडा आज 09 मई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज उन्होंने सेना के सम्मान में एक अहम एलान किया है। उन्होंने अपने फैशन ब्रांड से होने वाली कमाई के कुछ हिस्से को भारतीय सेना को देने का फैसला किया है। विजय ने लिखा, 'सिर्फ भारत में निर्मित नहीं, भारत के लिए निर्मित। अगले कुछ हफ्ते RWDY से होने वाली कमाई का हिस्सा भारतीय सशस्त्र बलों जाएगा। जय हिंद'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रितेश देशमुख ने किया सेना को सलाम
अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर कर सेना की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है, 'हर खतरे के खिलाफ डटे रहने के लिए हमारी बहादुर सेनाओं को सलाम'। साथ ही हैशटैग के साथ लिखा है 'ऑपरेशनसिंदूर'।
 

विज्ञापन

यश बोले- तथ्यों को जांच-परख लें
सुपरस्टार यश ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर किया है और लिखा है, 'हमारे भारतीय सशस्त्र बलों की अटूट ताकत और सटीकता को सलाम। वे हमारे लिए ऐसी ढाल बने हुए हैं, जिसे भेदा नहीं जा सकता। उनकी सेवा के लिए आभार के साथ, आइए हम यह भी सुनिश्चित करें कि हम एकजुट रहें और जिम्मेदारी से काम करें। रुकें, शेयर करने या प्रतिक्रिया देने से पहले सब कुछ जांच-परख लें। खासकर ऑनलाइन दुनिया में गलत सूचना के खिलाफ हमारी सामूहिक लड़ाई भारत को मजबूत करती है। संवेदनशील क्षेत्रों में साथी भारतीयों के साथ मजबूती से बने रिए। जय हिंद!
 

तमन्ना और कंगना ने जताया सम्मान
तमन्ना भाटिया ने लिखा है, 'शांति और हमारी सुरक्षा के लिए जो हर दम डटे हैं, जिन्होंने अपना सबकुछ जोखिम में डाल दिया, उन्हें और उनके परिवारों को सलाम। हम हमेशा आपके साथ हैं'। वहीं अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी भारतीय सेना के प्रति सम्मान जताया है।





 

जैकी श्रॉफ और तमन्ना ने जताया सम्मान
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि इस संवेदनशील वक्त में हमें फर्जी सूचनाओं से बचना चाहिए। यह सभी की जिम्मेदारी है। वहीं जैकी श्रॉफ ने सेना को सलाम करते हुए लिखा है, 'सरहद पर डटे हमारे असली हीरो को सलाम। उनका तहेदिल से सम्मान। जय हिंद'। माधुरी दीक्षित ने भी सेना को सलाम किया है।







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed