फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rishi Kapoor was so happy for his son ranbir kapoor after reading review of Rockstar directed by Imtiaz Ali

Rishi Kapoor: 'रॉकस्टार' की समीक्षा पढ़ने के बाद ऋषि कपूर ने किसे किया था फोन, करने लगे थे अपनी ही तारीफ

Sat, 17 Aug 2024 04:51 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 17 Aug 2024 04:51 PM IST
सार

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित 'रॉकस्टार' फिल्म में रणबीर कपूर के अभिनय को लेकर ऋषि कपूर काफी खुश हो गए थे और एक पत्रकार से बात करते हुए कह रहे थे कि आखिर बेटा तो मेरा ही है।
 

विज्ञापन
Rishi Kapoor was so happy for his son ranbir kapoor after reading review of Rockstar directed by Imtiaz Ali
ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @rishi_kapoor_rk

विस्तार

रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' को लोग खूब पसंद करते हैं। यह रणबीर के करियर की ऐसी फिल्म है, जिसके बारे में उनके प्रशंसक अक्सर सोशल मीडिया पर बातें करते रहते हैं। हाल ही में, इसे दोबारा रिलीज किया गया था और रणबीर और इम्तियाज अली दोनों के फैंस फिल्म को देखने के लिए अच्छी संख्या में थिएटर पहुंचे थे। 'रॉकस्टार' ही वो फिल्म है, जिसमें रणबीर के काम को देखकर उनके दिवंगत पिता ऋषि कपूर गर्व से भर गए थे।

विज्ञापन


Stree 2: शक्ति कपूर की 'सर कटी लाश' से हुई स्त्री 2 के 'सरकटे' की तुलना? 25 साल बाद फैंस ने जोड़ा कनेक्शन
विज्ञापन


ऋषि कपूर ने फोन करके कहा- बेटा तो मेरा ही है
'रॉकस्टार' के निर्देशक इम्तियाज अली ने एक बार मयंक शेखर को साक्षात्कार दिया था। इस दौरान मयंक ने बताया था कि कैसे रॉकस्टार की समीक्षा पढ़ने के बाद ऋषि कपूर ने उन्हें एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन बार फोन किया था और ऋषि कपूर इतने खुश थे कि वो बात करते-करते कह रहे थे कि आखिर बेटा तो मेरा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Stree 2: पहली बार इस महिला प्रधान फिल्म ने दो दिनों पार किया सौ करोड़ का आंकड़ा, बॉक्स ऑफिस पर कायम है रफ्तार

इम्तियाज अली ने ऋषि कपूर को बताया था दयालु
इम्तियाज अली और ऋषि कपूर भी एक साथ काम कर चुके हैं। दोनों 'लव आज कल' फिल्म के लिए साथ आए थे, जो 2009 में रिलीज हुई थी। उनके साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए अली ने बताया था कि ऋषि कपूर एक दयालु इंसान थे। उनके बारे में जैसा सुन रखा था, वो उससे ठीक उलट थे और सेट पर क्रू की मदद करने के लिए रुके रहते थे। भले ही उनका काम खत्म क्यों न हो गया हो।

KBC 16: अमिताभ बच्चन के शो में सिमरन ने जीते महज एक लाख बीस हजार, इस सवाल की वजह से खेल छोड़ने का लिया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed