फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   rishab shetty Kantara 2 shooting will banned if crew violated wildlife rules Karnataka Minister gave warning

Kantara 1: ऋषभ की कांतारा 1 की टीम पर लगा जंगल को नुकसान पहुंचाने का आरोप, कर्नाटक वन मंत्री ने दी ये चेतावनी

Mon, 20 Jan 2025 08:53 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 20 Jan 2025 08:53 PM IST
सार

Kantara 1: ऋषभ शेट्टी की आने वाली फिल्म कंतारा चैप्टर 1 बढ़ते विवादों के बीच मुश्किल में फंस गई है। कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर बी खंड्रे ने सोमवार को कहा कि हसन जिले में 'कंतारा चैप्टर 1' की शूटिंग पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन
rishab shetty Kantara 2 shooting will banned if crew violated wildlife rules Karnataka Minister gave warning
फिल्म 'कांतारा' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ अभिनेता ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' के प्रीक्वल 'कांतारा चैप्टर 1' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, अब यह फिल्म शूटिंग की वजह से फिर सुर्खियों में है। ऋषभ शेट्टी की आने वाली फिल्म कंतारा चैप्टर 1 बढ़ते विवादों के बीच मुश्किल में फंस गई है। कर्नाटक के गवीगुड्डा के पास सुंदर वन क्षेत्र में शूट की जा रही इस फिल्म ने स्थानीय निवासियों के गुस्से को भड़का दिया है, जिन्होंने प्रोडक्शन टीम के खिलाफ गंभीर शिकायतें दर्ज कराई हैं।

विज्ञापन

कर्नाटक वन मंत्री का बयान
कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर बी खंड्रे ने सोमवार को कहा कि हसन जिले में 'कंतारा चैप्टर 1' की शूटिंग पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा और यदि निरीक्षण में पता चला कि फिल्म क्रू ने उन नियमों नियम, जिससे वन्यजीवों या वनस्पतियों और जीवों को नुकसान होता है, उनका उल्लंघन किया है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है शिकायत
रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित स्थानीय लोगों ने क्रू पर पर्यावरण संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने और अपनी सीमाओं को लांघने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि जबकि टीम को चरागाह क्षेत्रों में फिल्मांकन करने की अनुमति थी, उन्होंने अपनी शूटिंग को गविगुड्डा के मुख्य वन क्षेत्र में फैला दिया, जिससे इसके प्राकृतिक आवास में बाधा पैदा हुई। दावा किया गया कि फिल्मांकन के दौरान विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया था, जिससे वन के वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, जो इस क्षेत्र को अपना घर कहते हैं।

विज्ञापन

फिल्म पर बढ़ा विवाद
विवाद तब और गहरा गया, जब जिला पंचायत सदस्य सन्ना स्वामी ने इन गतिविधियों के भयानक प्रभावों के बारे में बात की। स्वामी ने हाथियों के हमलों में वृद्धि और आक्रामक फिल्मांकन प्रथाओं के कारण ग्रामीणों द्वारा सामना की जाने वाली अन्य बाधाओं की ओर इशारा किया। कथित तौर पर तनाव तब बढ़ गया, जब स्थानीय लोगों और फिल्म क्रू के बीच टकराव हिंसक हो गया, जिसके परिणामस्वरूप एक स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। क्रू मेंबर द्वारा हमला किए जाने के बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाना पड़ा।

फिल्मांकन रोक देने की मांग
इस घटना के बाद स्थानीय समुदाय ने मांग की है कि प्रोडक्शन को फिल्मांकन रोक देना चाहिए और किसी नए स्थान पर स्थानांतरित कर देना चाहिए। उन्होंने नियमों की कथित अवहेलना और आक्रामक व्यवहार के लिए क्रू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है। ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित प्रीक्वल 'कांतारा: चैप्टर 1' कांतारा यूनिवर्स के समृद्ध ऐतिहासिक ताने-बाने को सामने लाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed