फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rise And Fall 2 Kajal Raghwani Claims Aamrapali Dubey Removed Her From Several Films

राइज एंड फॉल 2: काजल राघवानी ने खोले भोजपुरी इंडस्ट्री के राज, आम्रपाली दुबे पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 05 Oct 2026 11:12 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 05 Oct 2026 11:12 AM IST
सार

Kajal Raghwani On Aamrapali Dubey: 'राइज एंड फॉल 2' की कंटेस्टेंट काजल राघवानी ने हाल ही में को-कंटेस्टेंट से बात करते हुए आम्रपाली दुबे पर कई आरोप लगाए। आइए जानते हैं कि काजल ने क्या कहा।

विज्ञापन
Rise And Fall 2 Kajal Raghwani Claims Aamrapali Dubey Removed Her From Several Films
शो 'भोजपुरी बवाल' में आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी - फोटो : इंस्टाग्राम@aamrapali1101

विस्तार

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। कंटेस्टेंट गेम खेलने के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी एक-दूसरे को बता रहे हैं। हाल ही में सारा गुरपाल के साथ बात करते हुए भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे संग अपने पुराने प्रोफेशनल रिश्ते को लेकर बात की और बताया कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ कैसा व्यवहार हुआ।
विज्ञापन


दरअसल, जब काजल से पूछा गया कि क्या उन्होंने पहले आम्रपाली के साथ काम किया है और क्या दोनों के बीच कभी कोई विवाद हुआ था। इस पर काजल ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें कई फिल्मों से निकाल दिया गया था। एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि बाद में उनको पता चला कि इनमें से कुछ फैसलों के पीछे आम्रपाली का हाथ था।
विज्ञापन

Rise And Fall 2 Kajal Raghwani Claims Aamrapali Dubey Removed Her From Several Films
काजल राघवानी - फोटो : इंस्टाग्राम@kajalraghwani
क्या बोलीं काजल राघवानी?
काजल ने कहा कि अगर वह किसी फिल्म में काम कर रही होती थीं और उसमें उनका कोई गाना अच्छा और फेमस हो जाता था, तो कई बार वह गाना आम्रपाली को दे दिया जाता था। अभिनेत्री ने कहा, 'वो जिनके साथ रेगुलर काम करती है, वो एक एक्टर है और वो उनकी ही ज्यादातर फिल्में करती है। मुझे कई फिल्मों से निकाला गया था। फिर मेरे पास वो चीजें आई हैं कि हां, इन्होंने निकाला।”
 
विज्ञापन

Rise And Fall 2 Kajal Raghwani Claims Aamrapali Dubey Removed Her From Several Films
काजल राघवानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@kajalraghwani
काजल ने लगाए कई आरोप
अपनी बात जारी रखते हुए काजल ने आगे कहा, 'अगर मैं कोई फिल्म कर रही हूं और उसमें कोई गाना अच्छा आ गया, तो वो गाना अपने पर शिफ्ट करवा लेते थे। तो यही सब चीजें थीं।' एक्ट्रेस ने कहा कि इन मुद्दों पर बोलने की उनकी अपनी वजह थी।

एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्होंने इस बारे में बात की तो कई लोगों को उनकी बात बुरी लगी। काजल ने कहा, 'मैंने जो भी है, वो जेनुइन रीजन रखा। तो लोगों को मिर्ची लग गई, बुरा लग गया।'
विज्ञापन

Rise And Fall 2 Kajal Raghwani Claims Aamrapali Dubey Removed Her From Several Films
'भोजपुरी बवाल' में निरहुआ और काजल राघवानी - फोटो : इंस्टाग्राम@kajalraghwani
काजल ने किया किसका जिक्र?
काजल ने आगे अपनी और आम्रपाली की इंडस्ट्री में स्थिति की तुलना करते हुए कहा कि आम्रपाली के पीछे एक स्टार का सपोर्ट था, जिसकी वजह से वह ये चीजें कर पा रही थीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'आपके पास एक स्टार है आपके पीछे, तो आप ये चीजें कर पा रही हैं। मैं नहीं कर पा रही थी।' अब ऐसा माना जा रहा है कि काजल यहां एक्टर दिनेश लाल यादव की तरफ इशारा कर रही थीं। हालांकि, उन्होंने नाम किसी का नहीं लिया।
  • बता दें कि 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को बनिजय एशिया ने प्रोड्यूस किया है।
  • शो को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं।
  • यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।
  • इसके नए एपिसोड रोजाना दोपहर 12 बजे रिलीज होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed