फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rimi Sen said One should know how to handle people in industry otherwise talent remain lying in the store room

Rimi Sen: इंडस्ट्री में लोगों को संभालना आना चाहिए, नहीं तो टैलेंट स्टोर रूम में पड़ा रहेगा: रिमी सेन

Mon, 24 Jun 2024 11:41 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 24 Jun 2024 11:41 AM IST
सार

अभिनेत्री रिमी सेन के साथ चार करोड़ रुपये की ठगी हुई है। एक साक्षात्कार में उन्होंने अपने करियर और इस मामले को लेकर खुलकर बात की है।

विज्ञापन
Rimi Sen said One should know how to handle people in industry otherwise talent remain lying in the store room
रिमी सेन - फोटो : इंस्टाग्राम @subhamitra03

विस्तार

एक समय कॉमेडी फिल्मों में नजर आने वाली अभिनेत्री रिमी सेन इन दिनों एक कानूनी मामले के चलते सुर्खियों में हैं। रिमी सेन ठगी का शिकार हो गई हैं और ठगी भी कोई छोटी-मोटी नहीं, बल्कि चार करोड़ रुपये की हुई है। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने इस मामले और अपने करियर को लेकर खुलकर बातचीत की।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
रिमी सेन ने एक हालिया साक्षात्कार में बताया कि ठगी करने वाले शख्स ने खुद की पहचान एक अमीर व्यवसायी की बताई थी। पैसे ऐंठने का मामला साल 2020 से चल रहा था। दरअसल, उस आदमी ने रिमी के पैसों को ऊंची ब्याज दरों के साथ लौटाने का वादा किया था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पैसे मिलने के बजाय बहाने मिलने शुरू हो गए। रिमी के मुताबिक उसने कई टुकड़ों में चार करोड़ रुपये लिए थे और अब उसके खिलाफ एक वारंट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


Rajkumar Rao: विफलता की भी कामयाबी मनाकर झूम रहे राजकुमार, मिस्टर एंड मिसेज माही बनी लगातार 12वीं फ्लॉप फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमेडी फिल्मों में काम कर-करके थक गई थीं रिमी
रिमी ने अपने करियर के बारें में बात करते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में आपको लोगों को संभालने की कला आनी चाहिए। प्रतिभा उसके बाद में आती है। ऐसा नहीं कर पाने पर कुछ नहीं हो सकता है और टैलेंट स्टोर रूम में पड़ा रहेगा। रिमी ने साफ-साफ कहा कि उन्हें बेचना और पीआर करना नहीं आता था। अपने किरदारों को लेकर रिमी ने कहा कि वो कॉमेडी फिल्मों में अभिनय कर-करके थक चुकी थीं। उन्होंने कहा कि उन फिल्मों में ज्यादा कुछ करने को नहीं होता था। केवल फर्नीचर रोल होता था। हालांकि, उन्होंने बताया कि 'हंगामा' और 'जॉनी गद्दार' ऐसी फिल्में थीं, जिनमें उन्हें लगता है कि उन्हें अच्छा रोल मिला था।

Kalki 2898 AD: इस मशहूर अभिनेता ने बताया फिल्म की शूटिंग से जुड़ा अनुभव, कहा- इस वजह से शूटिंग पर आया मजा

रिमी सेन की प्रमुख फिल्में
रिमी सेन ने 'धूम', 'धूम 2', 'दीवाने हुए पागल', 'गरम मसाला', 'हैट्रिक', 'दे ताली', 'संकट सिटी', 'हंगामा', 'फिर हेरा फेरी' और 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' समेत कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 1996 में बंगाली फिल्म 'दामू' में बतौर बाल कलाकार काम किया था। साल 2002 में उन्होंने तेलुगु फिल्म 'नी थोड़ू कवाली' से करियर की शुरूआत की थी। 

Akshay Kumar: अक्षय कुमार दिखे अर्थ वॉरियर के साथ, अपने माता-पिता की याद में लगाए 300 वृक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed