फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Release of Japanese-Indian anime film Ramayana The Legend of Prince Rama is postponed distributar revealed why

RamayanaThe Legend of Prince Rama: टल गई 'रामायण:द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' की रिलीज डेट, वितरकों ने बताया कारण

Fri, 11 Oct 2024 06:41 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 11 Oct 2024 06:41 PM IST
सार

बेहद लोकप्रिय जापानी-भारतीय 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' को इस 18 अक्तूबर को रिलीज किया जाना था, जिसे लेकर अब वितरकों ने जानकारी दी है कि इसे अब निर्धारित तारीख पर रिलीज नहीं किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Release of Japanese-Indian anime film Ramayana The Legend of Prince Rama is postponed distributar revealed why
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम - फोटो : इंस्टाग्राम @geekpictures_india

विस्तार

साल 1993 में बनी जापानी-भारतीय एनिमेशन फिल्म 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' आगामी 18 अक्तूबर को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अब इस फिल्म की रिलीज को स्थगित कर दिया गया है। इस एनिमेशन फिल्म को अब निर्धारित डेट पर रिलीज नहीं किया जाएगा। फिल्म के वितरकों ने जानकारी दी है कि इस फिल्म को अब किसी और तारीख पर रिलीज किया जाएगा। रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम को 18 अक्टूबर को 4 के प्रारूप में अपने मूल अंग्रेजी संस्करण के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाना था। 

विज्ञापन


ज्यादा लोगों तक पहु्ंचाने के मकसद से टाली गई रिलीज
गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट के सहयोग से इस फिल्म का भारत में वितरण कर रही है। गीक पिक्चर्स इंडिया के तरफ से कहा गया है कि फिल्म को काफी अधिक सिनेमाघरों तक पहुंचाने और ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक ले जाने के लिए इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया जा रहा है। गीक पिक्चर्स इंडिया ने कहा कि ये फिल्म से कहीं ज्यादा एक कालातीत कहानी है जो रिश्तों, बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रकृति और जीवों के बीच सामंजस्य और दोस्ती तथा विश्वास का जश्न मनाती है। फिल्म के वितरक ने आगे कहा, "जापान से इस सांस्कृतिक कलाकृति को उसके आध्यात्मिक घर में पेश करने पर हमें गर्व है। हम जल्द ही एक नई रिलीज तिथि की घोषणा करेंगे, जो फिल्म को देश भर में व्यापक पहुंच प्रदान करेगी।" 
विज्ञापन

Aamrapali Dubey: काम की व्यस्तता के बीच आम्रपाली ने सेट पर किया कन्या पूजन, कन्याओं के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगा फिल्म के नए रिलीज डेट का एलान
गीक पिक्चर्स ने इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' के लिए दिखाए गए अपार प्रेम और प्रोत्साहन के लिए वो भारत के लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया है, जिसमें लिखा है, "देश भर में प्रशंसकों द्वारा दिखाए गए अविश्वसनीय उत्साह को देखते हुए हमने फिल्म की रिलीज की तारीख को पहले से निर्धारित 18 अक्टूबर से बदलने का फैसला किया है। निकट भविष्य में रिलीज की एक नई तारीख तय करने का फैसला किया जा रहा है। ये निर्णय दिखाता है कि हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह प्रतिष्ठित कृति हमारे इतने बड़े देश के हर कोने तक पहुंचे।"

View this post on Instagram

A post shared by Geek Pictures India (@geekpictures_india)



Ranvir Shorey: रणवीर शौरी ने ‘बिग बॉस’ को लेकर किया खुलासा, कहा-शो में आने से पहले कभी पूरा…
अमरीश पुरी समेत कई दिग्गजों ने दी थी आवाज 
'रामायण: द लीजेंड ऑफ़ प्रिंस राम' के बारे मेंरामायण: द लीजेंड ऑफ़ प्रिंस राम का निर्देशन युगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है। इस एनिमेशन फिल्म के पहले हिंदी संस्करण में, लोकप्रिय रामायण टीवी शो के अभिनेता अरुण गोविल ने भगवान राम के किरदार को आवाज दी थी। वहीं, नम्रता साहनी ने माता सीता के किरदार के लिए आवाज दी थी, जबकि दिवंगत अमरीश पुरी ने रावण के किरदार को अपनी आवाज दी थी। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कथावाचक की भूमिका में अपनी आवाज दी थी। इसे साल 1993 में सिनेमाघरों में नहीं दिखाया जा सका था, लेकिन 2000 के दशक की शुरुआत में कुछ टीवी चैनलों पर दिखाए जाने के बाद फिल्म की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी। 
सोनम बाजवा का दिखा स्टाइलिश लुक, अपनी खूबसूरती से जीता फैंस का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed