{"_id":"67c9422df63e278ecb0cf38b","slug":"rc-16-filmmakers-released-first-look-of-janhvi-kapoor-on-her-birthday-2025-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: ‘आरसी 16’ फिल्म में जान्हवी का फर्स्ट लुक आया सामने, एक्ट्रेस को मिला बर्थडे का खास तोहफा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Janhvi Kapoor: ‘आरसी 16’ फिल्म में जान्हवी का फर्स्ट लुक आया सामने, एक्ट्रेस को मिला बर्थडे का खास तोहफा
Thu, 06 Mar 2025 12:08 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:08 PM IST
सार
Janhvi Kapoor: हाल ही में ‘आरसी 16’ फिल्म का एक लुक रिलीज किया गया है, जो अभिनेत्री जान्हवी कपूर के जन्मदिन का खास तोहफा है। इस फिल्म में एक्ट्रेस देशी अंदाज में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम- @vriddhicinemas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री जान्हवी कपूर आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर इनकी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आरसी 16’ के निर्माताओं ने एक्ट्रेस का एक लुक रिलीज करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन
गांव के रंग में रंगी जान्हवी
साउथ इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता राम चरण और बॉलीवुड की अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म ‘आरसी 16’ का पहला लुक सामने आया है। यह लुक एक्ट्रेस जान्हवी के जन्मदिन का खास तोहफा है, जो वृद्धि सिनेमा द्वारा शेयर किया गया है। इसमें एक्ट्रेस ट्रैक पैंट के साथ टीशर्ट पहने हुए दिख रही हैं और वह हाथ में एक बकरी लिए खुशी से झूम रही हैं। यह दृश्य गांव का है, जो फिल्म का एक बिहाइंड दी सीन है। हालांकि, इसमें एक्ट्रेस के किरदार के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Katrina Kaif: 'ससुराल गेंदा फूल' पर जमकर झूमीं कट्रीना कैफ, खूब वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन
जान्हवी की दूसरी तेलुगु फिल्म
अभिनेत्री जान्हवी कपूर की पहली तेलुगु फिल्म 'देवरा' थी। उसके बाद एक्ट्रेस की यह दूसरी तेलुगु फिल्म है, जिसका लोगों को बेसब्रसी से इंतजार है। इस फिल्म में कई बड़े कलाकार भी शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Ranya Rao: कौन हैं रान्या राव? सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुई हैं साउथ अभिनेत्री
बड़े कलाकारों से सजी है यह फिल्म
बुची बाबू सना के निर्देशन में बन रही फिल्म जल्द ही शीर्षक से भी पर्दा उठाने की योजना बना रही है। फिलहाल इस फिल्म का अस्थाई नाम 'आरसी 16' रखा गया है और कहा जा रहा है कि यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें क्रिकेट मुख्य विषय होगा। हाल ही में क्रिकेट से जुड़े कुछ मुख्य दृश्यों की शूटिंग एक विशेष रूप से बनाए गए स्टेडियम सेट में की गई। इस फिल्म में राम चरण बिल्कुल नए लुक में नजर आएंगे, जिसका संगीत एआर रहमान ने दिया है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर को मुख्य भूमिका में हैं, जो राम चरण के साथ उनकी पहली फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण पुष्पा के बैनर माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जा रहा है। इनके अलावा कन्नड़ सुपरस्टार शिवराजकुमार जगपति बाबू, दिव्या शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।