फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rashmika mandanna will celebrate her birthday on oman says report

Rashmika Mandanna: जानिए क्या है रश्मिका मंदाना का बर्थडे प्लान, क्या इस एक्टर के साथ जाएंगी ओमान?

Fri, 04 Apr 2025 04:04 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 04 Apr 2025 04:04 PM IST
सार

Rashmika Mandanna: सिकंदर की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना 5 अप्रैल, शनिवार को अपना जन्मदिन मनाएंगी। अब इसे लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

विज्ञापन
Rashmika mandanna will celebrate her birthday on oman says report
रश्मिका मंदाना - फोटो : फोटो- यूट्यूब

विस्तार

रश्मिका मंदाना इस समय अपनी फिल्म 'सिकंदर' से काफी चर्चा में हैं। अभिनेत्री इस बार अपने 29वें जन्मदिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। अब उनके जन्मदिन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे लेकर उनके फैंस के मन में भी काफी सवाल उठ रहे हैं। जानिए क्या है वह अपडेट।

विज्ञापन


इस जगह मनाएंगी अपना जन्मदिन
'पुष्पा' फेम अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इस समय सिनेमा की दुनिया का सबसे चर्चित नाम हैं। इस समय वह अपने आगामी जन्मदिन की कुछ खास तैयारियों में जुटी हुई हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार वह अपना जन्मदिन ओमान में अपने दोस्तों के संग मनाने वाली हैं। अभिनेत्री अपने व्यस्त दिनचर्या से ब्रेक लेकर अपने करीबी दोस्तों के साथ कुछ खास पल बिताना चाहती हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढें: Manoj Kumar Last Photo: शाहरुख को कभी माफ नहीं किया मनोज कुमार ने, आखिरी मुलाकात में बोले, ‘दृश्यम 2’ मत भूलना
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके फैंस लगा रहे कयास
इस खबर के आने के बाद अभिनेत्री के फैंस कई कयास लगा रहे हैं। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की डेटिंग की काफी चर्चा रहती हैं। अभी कुछ दिन पहले ही इन दोनों को एक कॉफी हाउस से अलग-अलग बाहर निकलते हुए देखा गया था। अब फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि क्या विजय और रश्मिका वहां साथ दिखेंगे? इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ये दोनों कलाकार अपने रिश्तों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 5 अप्रैल को उनके जन्मदिन पर कौन-कौन सम्मिलित होता है। 

यह खबर भी पढें: Actor Ravikumar Death: कैंसर से जंग हारे अभिनेता रविकुमार, तमिल और मलयालम सिनेमा में दिखाया था अभिनय का दमखम

क्या है सिकंदर का अपडेट?
ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर यह औसत प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 26 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन ईद पर फिल्म ने 29 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, बीते दिन गुरुवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 90.25 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed