फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rashmika Mandanna Recovers From Leg Injury Joins Vicky Kaushal At Chhaava Promotions

Chhaava: पैर की चोट से उबर रहीं रश्मिका मंदाना, ‘छावा’ के प्रमोशनल इवेंट में आईं नजर

Sun, 09 Feb 2025 07:50 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 09 Feb 2025 07:50 PM IST
सार

Chhaava: रश्मिका मंदाना ने हाल ही में मुंबई में ‘छावा’ के एक प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लिया। अभिनेत्री को इस दौरान आराम से चलता फिरता देखा गया। 

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Recovers From Leg Injury Joins Vicky Kaushal At Chhaava Promotions
रश्मिका मंदाना 'छावा' के प्रमोशनल इवेंट में - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने मुंबई में ‘छावा’ के प्रमोशन के लिए विक्की कौशल के साथ शिरकत की। अभिनेत्री के पैर में चोट लगने की वजह से वह ज्यादातर फिल्म के प्रमोशन से दूर ही रहीं। उन्हें व्हीलचेयर या वॉकर का सहारा लेते हुए देखा गया। अब जब उन्हें मुंबई में प्रमोशन के दौरान देखा गया तो वह अपनी चोट से काफी हद तक उबरती दिख रही हैं। उन्हें आराम से चलते हुए देखा गया। हालांकि, फिर भी अभिनेत्री लंगड़ाकर चलती  दिखीं।

विज्ञापन

Rashmika Mandanna Recovers From Leg Injury Joins Vicky Kaushal At Chhaava Promotions
रश्मिका मंदाना 'छावा' के प्रमोशनल इवेंट में - फोटो : इंस्टाग्राम

एथनिक लुक में दिखीं रश्मिका
इस प्रमोशन इवेंट में अभिनेत्री को नारंगी रंग के एथनिक सूट पहने देखा गया। रश्मिका प्रमोशन के लिए मुंबई के दादर में चित्रा सिनेमा में पहुंचीं। पैपराजी के लिए पोज देते समय उनसे उनकी चोट के बारे में जब पूछा गया, तब उन्होंने जवाब दिया कि उनका पैर ठीक है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: संभाजी महाराज के किरदार के लिए विक्की ने की कड़ी मेहनत, ‘छावा’ के रिलीज से पहले शेयर की तस्वीरें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Rashmika Mandanna Recovers From Leg Injury Joins Vicky Kaushal At Chhaava Promotions
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

विक्की कौशल ने शेयर की तैयारी की तस्वीरें
अभिनेता विक्की कौशल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों और वीडियो की एक सीरीज साझा की, जिसमें वह संभाजी महाराज के किरदार के लिए की गई उनकी मेहनत की झलक दिखाई। इसमें उनके वजन बढ़ाने, युद्ध की ट्रेनिंग लेने और बहुत कुछ शामिल है। विक्की कौशल ने हाल ही में पटना का भी दौरा किया और वहां पर बिहारी की प्रसिद्ध ‘लिट्टी चोखा’ का आनंद भी उठाया।

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)



यह खबर भी पढ़ें: Subedaar: अनिल कपूर ने पूरी की 'सूबेदार' की शूटिंग, सेट की झलकियां साझा कर लिखा भावुक नोट
विज्ञापन

Rashmika Mandanna Recovers From Leg Injury Joins Vicky Kaushal At Chhaava Promotions
रश्मिका मंदाना - फोटो : यूट्यूब

रश्मिका का किरदार
फिल्म 'छावा' में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने महारानी येसुबाई का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। यह फिल्म शिवाजी सावंत की मराठी उपन्यास छावा पर आधारित है।

Rashmika Mandanna Recovers From Leg Injury Joins Vicky Kaushal At Chhaava Promotions
'छावा' में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना - फोटो : यूट्यूब

‘छावा’ स्टार कास्ट
‘छावा’ के स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, प्रदीप राम सिंह रावत, संतोष जुवेकर, विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी जैसे कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed