{"_id":"690e3b8c8db0e1165f0be510","slug":"rashmika-mandanna-opens-up-on-ai-deepfakes-misusing-her-image-demand-law-to-control-it-2025-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एआई पर रश्मिका मंदाना की क्या है राय? आम लड़की का उदाहरण देकर की यह मांग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
एआई पर रश्मिका मंदाना की क्या है राय? आम लड़की का उदाहरण देकर की यह मांग
Sat, 08 Nov 2025 12:04 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:04 AM IST
सार
Rashmika Mandanna: फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' की रिलीज के बाद चर्चा में आईं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बात की है। उन्होंने इससे होने वाले खतरे पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम @rashmika_mandanna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रश्मिका मंदाना की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस मौके पर रश्मिका ने अपने फैंस के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बारे में बात की है। उनके मुताबिक उनकी तस्वीरों और आवाज का इस्तेमाल करके डीपफेक बनाए जा रहे हैं। यह बहुत घातक है। उन्होंने ऑनलाइन महिलाओं के लिए सुरक्षा की जरूरत पर बात की है।
विज्ञापन
दोबारा चेक करती हैं कंटेंट
TOI ने रश्मिका मंदाना के हवाले से लिखा है 'यह अब होने लगा है। मेरी कई तस्वीरें एआई के जरिए बदल दी गई हैं। मैं इसलिए परेशान हूं क्योंकि मैं जब इन्हें देखती हूं तो पता चलता है कि यह मैं नहीं हूं। हालांकि कई बार इन्हें जांचने के लिए मुझे दोबारा चेक करना पड़ता है।'

- फोटो : इंस्टाग्राम-@rashmika_mandanna
एआई डरावनी चीज है
रश्मिका ने आगे बताया 'मैं तस्वीरों और वीडियो को देखती हूं और आगे बढ़ जाती हूं। हालांकि फिर मुझे लगता है कि मैं इस तरह के कपड़े नहीं पहनती हूं। कई बार आपकी आवाज के साथ भी छेड़छाड़ की जाती है।' रश्मिका ने माना कि वे आपकी तस्वीर, आवाज और हर चीज का इस्तेमाल करके उसे पूरी तरह से कुछ और बना सकते हैं। एआई बहुत ही डरावनी चीज है।'
यह खबर भी पढ़ें: आखिर मैडॉक फिल्म्स से क्या गलती हुई? सोशल मीडिया पर मांगी माफी; कहा, 'हम शर्मिंदा हैं'

आम लोगों के लिए घातक
रश्मिका का मानना है कि अगर उनके साथ कोई घटना होती है तो वह उससे लड़ सकती हैं। हालांकि सामान्य लड़कियों के साथ ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा 'मान लीजिए किसी साधारण लड़की की बदली हुई तस्वीर उसके कॉलेज में शेयर कर दी जाए, तो पूरा कॉलेज समझेगा कि यह सही है। यहां तक कि उसके माता-पिता भी यही समझेंगे। ऐसे में उस लड़की के लिए कौन खड़ा होगा? लड़की को पता होगा कि यह झूठ है लेकिन उसकी बात कौन मानेगा?'

रश्मिका की राय
रश्मिका ने कहा 'इसे रोकने के लिए कोई नियम तो बनना चाहिए। मुझे नहीं पता, लेकिन इससे बच्चों में अवसाद और कई अन्य समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। मैं नहीं चाहती कि यह उस हद तक पहुंचे।'