आखिर मैडॉक फिल्म्स से क्या गलती हुई? सोशल मीडिया पर मांगी माफी; कहा, 'हम शर्मिंदा हैं'
Maddock Films Apology: सोशल मीडिया पर 'अपॉलिजी' ट्रेंड चल रहा है। इसके तहत कई कंपनियां माफी मांग रही हैं। आज एक नई कंपनी ने माफी मांगी है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसी के तहत मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर एक माफीनामा शेयर किया है। यह माफीनामा प्रोडक्शन हाउस के लेटर हेड पर लिखा है। माफीनामे में उन्होंने लिखा है 'हम शर्मिंदा हैं। इसके अलावा कुछ नहीं। यही कहानी है। धन्यवाद।'
मैडॉक फिल्म ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। अपने माफीनामे के जरिए कंपनी बताना चाह रही है कि इसने अच्छा काम किया है और इसे दर्शकों ने पसंद किया है।
इसके तहत बॉलीवुड के सभी प्रोडक्शन हाउस अपनी अपनी फिल्मों की खूबियां गिना रहे हैं। इससे पहले करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने भी इस ट्रेंड को फॉलो किया था।
अपनी पोस्ट में धर्मा प्रोडक्शन ने लिखा,‘हम आपसे माफी मांगते हैं। हमने आपको रुलाया, इसके लिए सॉरी। हम इन बातों की जिम्मेदारी लेते हैं। हम मानते हैं कि आपके रोमांस के स्तर को हमने बढ़ाया है। हमने आपको सिखाया कि अचानक हवा में पियानो बजने लगता है। हमने आपको सोचने पर मजबू किया कि प्यार दोस्ती है। हमने लड़कों को बताया कि शेरवानी पहनना कितना खूबसूरत होता है। इन सब बातों के लिए सॉरी, लेकिन सच बताएं तो हमारे पास ऐसा करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था।’
अगले साल धर्मा प्रोडक्शन की दो फिल्में ‘तू मेरी मैं तेरा…’ और ‘नागजिला’ रिलीज होगी। दोनों ही फिल्मों में कार्तिक आयर्न लीड रोल में नजर आएंगे। ‘तू मेरी मैं तेरा…’ में कार्तिक अपोजिट अनन्या पांडे हैं।
मैडॉक फिल्म्स की फिल्में
मैडॉक फिल्म्स के तहत जल्द ही फिल्म 'इक्कीस' रिलीज होने वाली है। इसमें अगस्त्य नंदा होंगे। इसके अलावा फिल्म 'कॉकटेल 2' भी रिलीज होने वाली है। इसमें रश्मिका मंदाना होंगी।