फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rapper badshah getting trolled for controversial comments on singer dua lipa

Badshah: बादशाह ने इस पॉप सिंगर को लेकर की विवादित टिप्पणी, रैपर पर भड़के नेटिजंस; बोले- घिनौना..

Sat, 07 Jun 2025 05:01 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 07 Jun 2025 05:01 PM IST
सार

Badshah: रैपर बादशाह इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं, क्योंकि उन्होंने एल्बानियन सिंगर दुआ लीपा को लेकर एक विवादित बयान दिया है। इसे लेकर नेटिजंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rapper badshah getting trolled for controversial comments on singer dua lipa
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम @ badboyshah

विस्तार

बॉलीवुड रैपर बादशाह हाल ही में मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने बीते दिनों वैश्विक पॉप स्टार दुआ लीपा के बारे में एक विवादित टिप्प्णी की थी, जिसको लेकर वो नेटिजंस के निशाने पर आ गए हैं। आइए जानते हैं आखिर किस टिप्पणी को लेकर यूजर्स उन पर नाराज हो रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन


बादशाह ने क्या किया था पोस्ट? 
बीते 6 जून को रैपर बादशाह ने अपने एक्स अकाउंट पर एल्बानियन सिंगर दुआ लिपा के बारे में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी लगाते हुए दुआ लीपा लिखा था। इस ट्वीट पर एक यूजर ने पूछा कि क्या आप पॉप सिंगर के साथ नजर आने वाले हैं। इसके जवाब  में बादशाह ने कहा, ‘मैं उनके साथ बच्चे पैदा करना चाहता हूं।’ इस टिप्पणी के आते ही नेटिजंस उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

 



नेटिजंस ने किया ट्रोल
बादशाह के इस विवादित टिप्पणी के सामने आते ही नेटिजंस उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि आपको वो नौकर भी  ना रखे। दूसरे यूजर ने लिखा कि वजन के साथ दिमाग भी कम हो गया है। वहीं एक और यूजर ने कहा कि बहुत खराब है ये। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप शायद शादीशुदा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
 
 
 
 

बादशाह के बारे में
रैपर बादशाह सिंगिंग की दुनिया का जाना माना नाम हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि बादशाह शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है। रैपर बीते दिनों अपने वजन घटाने के कारण सुर्खियों में थे, जिन्होंने 20 किलो वजन कम किया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed