{"_id":"66daf26add8555f2410e758a","slug":"ranveer-singh-with-wife-deepika-padukone-spotted-at-siddhivinayak-temple-to-seek-blessings-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranveer-Deepika: दीपिका के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह, बच्चे के जन्म से पहले लिया आशीर्वाद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ranveer-Deepika: दीपिका के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह, बच्चे के जन्म से पहले लिया आशीर्वाद
Fri, 06 Sep 2024 05:45 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 06 Sep 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब से कुछ ही दिनों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मम्मी और पापा बन जाएंगे। यह जोड़ा अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा है, जो इस महीने के अंत में आने वाला है। दीपिका की डिलीवरी से कुछ दिन पहले, दोनों बॉलीवुड सितारे आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दीपिका और रणवीर ने एक बार फिर फैंस के बीच सुर्खियां बटोरने का सिलसिला शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे रणवीर और दीपिका
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बप्पा का आशीवार्द लेने आज सिद्धिविनायक मंदिर गए थे। इस दौरान उनकी फैमिली भी उनके साथ नजर आई। ग्रीन साड़ी में दीपिका बला की खूबसूरत लग रही थीं। वही, कुर्ता पजामा में रणवीर सिंह काफी डैशिंग लग रहे थे। अभिनेता दीपिका का हाथ थामे मंदिर के परिसर में चलते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
एथनिक अवतार में खूब जंचा कपल
बता दें कि ग्रीन साड़ी के साथ दीपिका ने मैचिंग स्टड्स भी पेयर किए थे, उन्होंने स्लीक बन हेयरस्टाइल के साथ अपना लुक पूरा किया था। बप्पा के दरबार से लौटीं दीपिका माथे पर टीका और हाथ में कलावा बांधे दिखाई दीं। इस दौरान पति रणवीर उनका हाथ थामे और खास ख्याल रखते दिखे। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों और वीडियोज के वायरल होने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है। बता दें कि रणवीर और दीपिका के अलावा उनके पैरेंट्स भी बप्पा के दरबार में स्पॉट हुए हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली शानदार प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा, 'रणवीर बहुत अच्छे हसबैंड हैं और दीपिका का काफी ख्याल रखते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत ही प्यारी जोड़ी है। बप्पा अपना आशीर्वाद जरूर देंगे।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'एथनिक ड्रेस में दीपिका और रणवीर काफी ज्यादा प्यारे लग हे हैं।'