फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Randeep Hooda shares video of his honeymoon with wife Lin Laishram wild tour Jungle mein Mangal

Randeep Hooda:रणदीप हुड्डा ने पत्नी लिन लैशराम संग शेयर किया हनीमून का वीडियो, जंगल सफारी का उठाया लुत्फ

Sun, 28 Apr 2024 11:09 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 28 Apr 2024 11:09 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा पत्नी लिन लैशराम संग शेयर किया हनीमून का वीडियो। फैंस संग शेयर किया मजेदार वीडियो।

विज्ञापन
Randeep Hooda shares video of his honeymoon with wife Lin Laishram wild tour Jungle mein Mangal
पत्नी लिन लैशराम के साथ रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। साल 2023 में रणदीप-लिन ने मणिपुर में मैतेई रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी।। अपनी शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज रणदीप ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किए। शादी के बाद अब यह कपल हनीमून के लिए जंगल सफारी पर गया, जिसकी एक झलक अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखाई है। 
विज्ञापन


रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हो, लेकिन उनके अभिनय की दर्शकों ने जमकर तारीफ की। कुछ समय फिल्मों से ब्रेक लेकर अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ रणदीप हुड्डा ने हसीन पल बिताए। रणदीप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर हनीमून का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रणदीप पत्नी लिन लैशराम के साथ मध्य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क में जंगल सफारी का मजा लेते हुए नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने हनीमून को दोनों ने ही खूब एंजॉय किया। वाइल्ड एनिमल्स से लेकर वहां का खाना भी दोनों ने खूब एंजॉय किया। रणदीप हुड्डा ने अपने हनीमून की झलक दिखाते हुए कैप्शन में लिखा, ''ये वीकेंड वाइल्ड होने वाला है, हनीमून डायरीज: जंगल में मंगल।''
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

विज्ञापन
विज्ञापन


रणदीप हुड्डा के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''कितने सुंदर हैं आप दोनों।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''राम राम भैय्या जी''। एक और यूजर ने लिखा, ''आप दोनों साथ में बहुत प्यारे लगते हो।'' तो वहीं कुछ यूजर्स कमेंट्स में हॉर्ट इमोजी और फायर इमोजी भेज रहे हैं। 


एक इंटरव्यू के दौरान रणदीप हुड्डा ने बताया था कि उनकी और लिन लैशराम की लव स्टोरी की शुरुआत थिएटर के दौरान हुई थी। रणदीप ने यह भी कहा था कि वह दोनों काफी लंबे समय से दोस्त थे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। शादी के बाद इस कपल ने रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड, खेल और राजनीतिक जगत से कई लोग शामिल हुए थे। 

वर्कफ्रंट की बात करे तो रणदीर हुड्डा निर्देशक विवेक चौहान की फिल्म 'रैट ऑन अ हाइवे' में नजर आएंगे। यह एक थ्रिलर-ड्रामा है। इस फिल्म के निर्माता हैं मोहन नादर। इसके अलावा रणदीप निर्देशक साईं कबीर की फिल्म 'मर्द' में नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed