फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranbir Kapoor Rejected legendary singer Kishore Kumar biopic for Nitesh Tiwari Ramayana Anurag Basu revealed

Ranbir Kapoor: अनुराग बसु का खुलासा, 'रामायण' के लिए रणबीर कपूर ने छोड़ दी इस दिग्गज सिंगर की बायोपिक

Fri, 01 Aug 2025 05:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 01 Aug 2025 05:51 PM IST
सार

Ranbir Kapoor Left Kishore Kumar Biopic: रणबीर कपूर फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे। इसे लेकर वे उत्साहित हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने दिवंगत दिग्गज गायक किशोर कुमार की बायोपिक को छोड़कर यह फिल्म करने का फैसला किया।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Rejected legendary singer Kishore Kumar biopic for Nitesh Tiwari Ramayana Anurag Basu revealed
रणबीर कपूर-अनुराग बसु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' की तैयारियों में व्यस्त हैं। उन्हें जब यह फिल्म ऑफर हुई, उसी समय उनके पास दिवंगत सिंगर किशोर कुमार की बायोपिक का प्रस्ताव भी आया था। दोनों में से एक फिल्म को चुनना उनके लिए चुनौती थी। हालांकि, रणबीर ने किशोर कुमार की बायोपिक को छोड़कर 'रामायण' साइन की। इसका खुलासा हाल ही में अनुराग बसु ने किया है।

विज्ञापन

मुश्किल था रणबीर के लिए यह फैसला
निर्देशक अनुराग बसु ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि रणबीर कपूर ने सिंगर की बायोपिक के बजाय 'रामायण' को चुना। हालांकि, यह फैसला करना उनके लिए बहुत मुश्किल था। मगर, उन्होंने सही फैसला कर लिया। अनुराग बसु ने बीबीसी न्यूज से बातचीत के दौरान बताया कि शेड्यूल में टकराव के चलते रणबीर को दोनों प्रोजेक्ट्स यानी 'रामायण' और किशोर कुमार की बायोपिक में से किसी एक को चुनना पड़ा। उन्होंने कहा, 'रणबीर के लिए यह जिंदगी में एक मुश्किल चुनाव था। किशोर कुमार की बायोपिक या 'रामायण'। उनके लिए यह बहुत मुश्किल था। आखिरकार उन्होंने 'रामायण' को चुना और मुझे लगता है कि यह सही फैसला था'।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग बसु की इन फिल्मों में काम कर चुके हैं रणबीर
रणबीर कपूर और अनुराग बसु पहले भी कई बार साथ काम कर चुके हैं। इनमें 'बर्फी' (2012) और 'जग्गा जासूस' (2017) जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, दोनों ने फिर से साथ काम करने की इच्छा जताई। मगर, इस बार रणबीर कपूर के व्यस्त शेड्यूल के चलते ऐसा नहीं हो पाया। अनुराग बसु ने आगे कहा, 'हम साथ काम करने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है'।

Taapsee Pannu: कभी सीक्रेट एजेंट, तो कभी बेचारी पत्नी बन इन किरदारों से छाईं तापसी पन्नू; जानें फिल्मों के नाम

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'रामायण'?
रणबीर कपूर ने जब किशोर कुमार की बायोपिक ठुकरा दी तो इंडस्ट्री में ऐसी अफवाहें भी उड़ीं कि आमिर खान किशोर कुमार की भूमिका निभा सकते हैं। मगर, अनुराग बसु ने इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। बता दें कि किशोर कुमार की बायोपिक को लेकर अनुराग बसु पिछले दस वर्षों से काम कर रहे हैं। बात करें 'रामायण' की तो इस फिल्म में साई पल्लवी माता सीता की भूमिका अदा करती दिखेंगी। यह फिल्म दो भाग में रिलीज होगी। पहला हिस्सा दिवाली 2026 में रिलीज होगा। दूसरा, पार्ट दिवाली के अवसर पर 2027 में रिलीज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed