फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Birthday boy Ranbir Kapoor outing with Alia Bhatt in rain Fan like his look

Ranbir Kapoor: आलिया के साथ सैर पर निकले बर्थडे बॉय रणबीर कपूर, फैंस कर रहे लुक की तारीफ

Sun, 28 Sep 2025 09:32 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 28 Sep 2025 09:32 AM IST
सार

Ranbir Kapoor Birthday: अभिनेता रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ सैर पर निकले हैं। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स को उनका लुक पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
Birthday boy Ranbir Kapoor outing with Alia Bhatt in rain Fan like his look
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @viralbhayani

विस्तार

अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वह सुबह-सुबह अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ कहीं घूमने निकले हैं। इस दौरान रणबीर और आलिया अलग लुक में नजर आए हैं। फैंस उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

वायरल वीडियो में क्या है? 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर फैंस का अभिवादन करते हुए बाहर निकलते हैं। वह अपनी गाड़ी की तरफ आते हैं। उन्होंने कैप लगाई हुई है और मूंछें रखी हुई है। उन्होंने अपने साथ बैग भी लिया हुआ है। उनके साथ आलिया भट्ट भी हैं। उन्होंने सनग्लास लगाया हुआ है। दोनों गाड़ी में बैठते हैं। इसके बाद उनकी गाड़ी बारिश में आगे बढ़ जाती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस कर रहे कमेंट
कई फैंस को बर्थडे बॉय रणबीर कपूर का लुक पसंद आया है। उन्होंने उनकी तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है 'बर्थडे बॉय अच्छे लग रहे हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'रणबीर का यह लुक मुझे फिल्म 'बर्फी' वाले रोल की याद दिला रहा है।' एक और यूजर ने रणबीर कपूर के लुक को परफेक्ट बताया है। कई दूसरे यूजर्स ने इस वीडियो पर दिल और हंसी वाला इमोजी कमेंट किया है।



यह खबर भी पढ़ें: Selena Gomez: एक-दूसरे के हुए सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको, शेयर की शादी की तस्वीरें
विज्ञापन

रणबीर कपूर का काम
आपको बता दें कि आज ही के दिन 28 सितंबर 1982 को जन्मे रणबीर कपूर बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्होंने साल 2007 में फिल्म 'सावरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आखिरी बार उन्हें फिल्म 'एनिमल (2023)' में देखा गया था। जल्द ही वह 'लव एंड वॉर (2016)' का हिस्सा होंगे। इसके अलावा वह अपकमिंग फिल्म रामायण पार्ट 1 और रामायण पार्ट 2 का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed