{"_id":"6af2b304313ada90d80d57da","slug":"ramayana-yash-as-ravan-wore-33-kg-costume-crown-alone-weighed-1-8-kg-stylist-reveals-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यश: 33 किलो का कवच, 1.8 किलो का मुकुट; 'रामायण' में रावण बनने के लिए साउथ अभिनेता ने की कड़ी मशक्कत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
यश: 33 किलो का कवच, 1.8 किलो का मुकुट; 'रामायण' में रावण बनने के लिए साउथ अभिनेता ने की कड़ी मशक्कत
Tue, 10 Nov 2026 11:30 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:30 AM IST
सार
- 'रामायण' में यश के किरदार 'रावण' को लोगों ने काफी पसंद किया है।
- अब फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने अभिनेता के कपड़ों और ज्वेलरी को लेकर काफी कुछ शेयर किया।
- सानिया ने बताया कि यश के ज्यादातर कॉस्ट्यूम ज्वेलरी समेत करीब 16 से 20 किलो के होते थे।
विज्ञापन
यश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नितेश तिवारी स्टारर फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर ने जहां भगवान राम का किरदार निभाकर तारीफें हासिल की, तो वहीं अभिनेता यश 'रावण' बनकर पूरी लाइमलाइट ही लूट ली। साउथ अभिनेता का लुक लगातार चर्चा में हैं। अब फिल्म की कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट और डिजाइनर सानिया ने 'रावण' के कपड़ों और ज्वेलरी को लेकर कई खुलासे किए हैं।
सानिया ने बताया कि रावण के किरदार के लिए यश ने 33 किलो तक के भारी कॉस्ट्यूम पहने थे। इनमें कपड़ों के साथ ज्वेलरी और दूसरे डिजाइन एलिमेंट्स भी शामिल थे। वहीं, उनका मुकुट भी करीब 1.8 किलो का था।

Trending Videos
फिल्म 'रामायण' में यश
- फोटो : सोशल मीडिया
यश ने की कड़ी मशक्कत
इंडिया टुडे से बात करते हुए कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट और डिजाइनर ने यश के रावण लुक को तैयार करने के पीछे की मेहनत और चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इन भारी कॉस्ट्यूम को पहनकर शूटिंग करना यश के लिए आसान नहीं था। इसके बावजूद एक्टर ने सेट पर हमेशा माहौल खुशनुमा बनाए रखा।
कितने किलो के होते थे कॉस्ट्यूम
सानिया के मुताबिक, 'ज्यादातर कॉस्ट्यूम ज्वेलरी समेत करीब 16 से 20 किलो के होते थे। लेकिन कुछ भारी कॉस्ट्यूम भी थे, जैसे लंका से जुड़ा रावण का लुक, उनकी शादी का कॉस्ट्यूम और शूर्पणखा की शादी के दौरान पहना गया आउटफिट। मुझे याद है कि इनका वजन करीब 30 से 33 किलो तक था।'

1.8 किलो का था रावण का मुकुट
रावण के लुक में सबसे बड़ी चुनौती उसका मुकुट तैयार करना था। सानिया ने बताया, 'सिर पर मुकुट पहनना सबसे मुश्किल काम था, क्योंकि सिर पर थोड़ा सा भी वजन काफी भारी और असहज महसूस होता है। हमने इसके लिए कई तरह के प्रयोग किए। पहले कई 3D मुकुट बनाए गए और डिजाइन फाइनल किया गया।
इसके बाद हमने उसे हल्का करने पर काम शुरू किया। लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम उसका वजन 1.8 किलो से कम कर पाए। यही सबसे बेहतर वजन था, लेकिन यह भी काफी भारी था। हालांकि, यश के चेहरे के हाव-भाव से इसका अंदाजा नहीं लगता था।'
उन्होंने आगे कहा, 'यह काफी मुश्किल था और यश शॉट्स के बीच कॉस्ट्यूम के कुछ हिस्से उतार देते थे। वजन तो एक समस्या थी ही, लेकिन यह भी देखना पड़ता था कि सभी हिस्से एक-दूसरे के साथ किस तरह फिट होते हैं। मुकुट पहनकर सिर हिलाना या चेस्ट प्लेट और कंधों पर स्ट्रक्चर होने के बावजूद हाथों को मूव करना आसान नहीं था।
इसके बाद भी उन्हें कई टेक देने होते थे और हर मूवमेंट को स्वाभाविक दिखाना पड़ता था। हमने कॉस्ट्यूम को जितना हो सके आरामदायक बनाने की कोशिश की, लेकिन यह बहुत बड़ी चुनौती थी।'