रामायण: ऋषभ शेट्टी ने रणबीर कपूर की फिल्म को बताया गर्व का पल, बादशाह ने मूवी की तारीफ में कही ये बात
- रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
- फिल्म को सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं।
- वहीं, बॉलीवुड और टीवी के भी कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने मूवी देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया है।
विस्तार
अब जब यह फिल्म रिलीज हो गई है, तो दर्शकों के बीच इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि फिल्म देखने के बाद आम लोगों के साथ-साथ टीवी और बॉलीवुड के कई सितारों ने भी अपना रिव्यू शेयर किया है।
अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने रणबीर कपूर की इस फिल्म को भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल बताया है, वहीं मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने भी फिल्म की तारीफ की। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर 'रामायण' को लेकर किन सितारों ने क्या कहा है।
साउथ सिनेमा के जाने-माने स्टार ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हमारी कालजयी कहानियों और संस्कृति को इतने बड़े पैमाने पर जीवंत होते देखना वाकई कुछ बहुत खास है। भारतीय सिनेमा के लिए यह गर्व का क्षण है।'
There's something truly special about seeing our timeless stories and culture brought to life on such a grand scale. A proud moment for Indian cinema! My heartfelt wishes to @thenameisyash, #RanbirKapoor, @malhotra_namit, @niteshtiwari22, @Sai_Pallavi92, @iamsunnydeol, @arrahman, @HansZimmer, @raviedubey, @Rakulpreet, @vivekoberoi, @AnupamPKher, @MsKajalAggarwal and the entire cast and crew of #Ramayana. Looking forward to witnessing this grand spectacle on the big screen. May #Ramayana create history and inspire generations! ❤️
— Rishab Shetty (@shetty_rishab) November 4, 2026
अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'राम जी रामपाल के घर आए। मेरा दिल गर्व और प्यार से भर गया, जब मेरा बेटा भगवान राम की एक मूर्ति घर लाया और उन्हें अपना नया पसंदीदा सुपरहीरो बताया। कल दुनिया और एक पूरी नई पीढ़ी रामायण से परिचित होगी।'
नाडियाडवाला ने किया पोस्ट
वहीं, एस नाडियाडवाला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हैरान, अभिभूत और अभी भी इस असाधारण अनुभव को शब्दों में बयां करने की कोशिश कर रहा हूं। पूरी कास्ट और क्रू, हर आर्टिस्ट और टेक्नीशियन जिन्होंने इस बड़े विजन में अपना दिल लगाया है - टेक अ बो! हम हर फ्रेम में प्यार, पैशन और इमोशंस महसूस कर सकते हैं।
सिंगर-रैपर बादशाह में एक वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया, उसमें उन्होंने कहा कि कल मैंने रामायण देखी। कौनसा ऐसा सीन है, जिसपर आपके रोंगटे खड़े नहीं हुए। एक्टिंग... नहीं वो जो किरदार के साथ एक होना है न फिर चाहें रणबीर कपूर हो यश हो, साई पल्लवी हो या फिर रवि दुबे... हर किसी ने अपने किरदार से दिल जीत लिया।
करण ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'रामायण... एक ऐसी कहानी जो हमारी संस्कृति की रग-रग में बसी है। एक ऐसी कहानी जिसे सुनते-देखते कई पीढ़ियां बड़ी हुई हैं। एक ऐसी कहानी जो मूल्यों, परंपराओं और शुद्ध मानवता की मिसाल है। आपने इसे पढ़ा है, देखा है, सुनाया है... लेकिन फिर भी, इसके सिनेमाई रूपांतरण को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। मैं 'रामायण' की पूरी टीम के हर सदस्य को सलाम करता हूं, उनकी तारीफ करता हूं और उनके प्रति गहरा सम्मान रखता हूं। हम सब बस सपने देख सकते हैं, लेकिन उन्होंने सच में इसे कर दिखाया।'
View this post on Instagram