Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramayana Box Office Collection Day 12: Ranbir Kapoor Yash Sai Movie Cross Over 1400 Cr in Worldwide earning

रामायण बॉक्स ऑफिस: दूसरे सोमवार भी चला जादू, 'RRR' का रिकॉर्ड ध्वस्त, 'पुष्पा 2' की कुर्सी छीनने से कितनी दूर?

Tue, 17 Nov 2026 09:22 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 17 Nov 2026 09:22 AM IST
सार

  • Ramayana Box Office: फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है।
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह 1400 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।
  • भारत में भी दोनों हाथों से नोट बटोर रही है। जानिए दूसरे सोमवार इसने कितनी कमाई की?

विज्ञापन
Ramayana Box Office Collection Day 12: Ranbir Kapoor Yash Sai Movie Cross Over 1400 Cr in Worldwide earning
रामायण बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'रामायण' ने वीकएंड पर शानदार कलेक्शन किया। सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट आई, इसके बावजूद फिल्म ने रिकॉर्ड बना लिया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 'आरआरआर' की कुर्सी छीन ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह 'पुष्पा 2' से कुछ कदम दूर है। जानिए बीते दिन फिल्म ने कितनी कमाई की? 

विज्ञापन
Trending Videos

Ramayana Box Office Collection Day 12: Ranbir Kapoor Yash Sai Movie Cross Over 1400 Cr in Worldwide earning
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला

फिल्म 'रामायण' ने 12वें दिन कितने कमाए?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'रामायण' ने वीकएंड पर काफी जबर्दस्त कमाई की थी। शनिवार को 10वें दिन इसने 72.90  करोड़ और रविवार को 11वें दिन 75 करोड़ रुपये कमाए थे। कल दूसरे सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई। मगर, आमतौर पर वीकडेज की शुरुआत पर ऐसा होता है। कल 12वें दिन इस फिल्म ने 32 करोड़ रुपये कमाए। 'रामायण' का टोटल नेट कलेक्शन 793.05  करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ramayana Box Office Collection Day 12: Ranbir Kapoor Yash Sai Movie Cross Over 1400 Cr in Worldwide earning
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ कुनबे में शामिल
फिल्म 'रामायण' सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदशों में भी जमकर कमाई कर रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 12 दिनों में इस फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,437.25 करोड़ रुपये हो चुका है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में यह पांचवें नंबर पर है। अब इसकी नजर 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ने पर है, जिसने वर्ल्डवाइड 1,742.10 करोड़ रुपये कमाए हैं।

विज्ञापन

Ramayana Box Office Collection Day 12: Ranbir Kapoor Yash Sai Movie Cross Over 1400 Cr in Worldwide earning
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला

12वें दिन 'रामायण' ने क्या रिकॉर्ड बनाए?

  • फिल्म 'रामायण' हर दिन नए कार्तिमान रच रही है। वर्ल्डवाइड कमाई में यह फिल्म 'आरआरआर' और 'धुरंधर' को पहले ही मात दे चुकी है।
  • 12वें दिन इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी 'आरआरआर' के लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ दिया।
  • बता दें कि 'आरआरआर' ने भारत में 782.20  करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
  • इसके अलावा दूसरे सोमवार को सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है। 
  • भारत में कमाई के मामले में 'रामायण' अब छठे नंबर पर है। इससे आगे 'धुरंधर', 'केजीएफ 2',  'बाहुबली 2', 'धुरंधर 2' और 'पुष्पा 2' हैं।
  • 12वें दिन वर्ल्डवाइड 'रामायण' 1400 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

Ramayana Box Office Collection Day 12: Ranbir Kapoor Yash Sai Movie Cross Over 1400 Cr in Worldwide earning
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला

फिल्म रामायण का बजट और कास्ट
फिल्म 'रामायण' को करीब 2000 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। इसमें भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर हैं। साई पल्लवी ने माता सीता का रोल किया है। यश ने रावण का किरदार निभाया है। वहीं, रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं। इनके अलावा लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। यश इसके सह-निर्माता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed