फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ram Gopal Varma talked about Amitabh And Rajinikanth while promoting saaree

Ram Gopal Varma: रजनीकांत की एक्टिंग पर रामू के बिगड़े बोल, अमिताभ बच्चन को लेकर भी बड़ा बयान दिया

Thu, 03 Apr 2025 06:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 03 Apr 2025 06:49 PM IST
सार

Ram Gopal Varma on Amitabh And Rajinikanth: निर्देशक राम गोपाल वर्मा अपनी आने वाली फिल्म 'साड़ी' का प्रमोशन कर रहे हैं। एक प्रोग्राम में उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और रजनीकांत पर बयानबाजी की है।

विज्ञापन
Ram Gopal Varma talked about Amitabh And Rajinikanth while promoting saaree
राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने रजनीकांत और अमिताभ बच्चन जैसे अभिनेताओं के अभिनय कौशल पर बयानबाजी की थी। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने दोनों के स्टार होने के बावजूद उनके अभिनय पर सवाल उठाए। अपनी आगामी फिल्म 'साड़ी' के प्रचार के दौरान राम गोपाल वर्मा ने अपने बयानों के बारे में बात की है। 

विज्ञापन


रजनीकांत के बारे में पूछा गया सवाल
राम गोपाल वर्मा अपनी आने वाली फिल्म 'साड़ी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 4 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इससे पहले वह फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। राम गोपाल वर्मा से पूछा गया कि 'बिना स्लो मोशन' के रजनीकांत का अस्तित्व कैसा रहता? इस पर उन्होंने जवाब दिया है। 
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: रैंप वॉक का वीडियो तमन्ना भाटिया ने किया साझा, क्या ब्रेकअप से उबरने से लगीं अभिनेत्री?

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Gopal Varma talked about Amitabh And Rajinikanth while promoting saaree
राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin

बिना स्लो मोशन कैमरे के नहीं बन पाते स्टार
राम गोपाल वर्मा ने रजनीकांत के बारे में कहा है "मैं इस बारे में बात कर रहा था कि कैसे तकनीकी पहलू किसी अभिनेता के स्टारडम को प्रभावित कर सकते हैं। वह एक अभिनेता हो सकते थे, और उन्होंने बहुत कुछ किया होगा, लेकिन स्लो-मोशन कैमरे के बिना, मुझे नहीं लगता कि वे सुपरस्टार बन पाते,"
Vicky Kaushal: सैम मानेकशॉ की 111वीं जयंती पर विक्की कौशल ने दी श्रद्धांजलि, शेयर किया भावुक पोस्ट

असली मुद्दों पर काम करते हैं अमिताभ
निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अमिताभ बच्चन के बारे में भी बात की और कहा, "मैं हमेशा जरूरी मुद्दों पर फिल्में बनाता हूं। मैं कमर्शियल या फॉर्मूला फिल्म के लिए हीरो और हीरोइन के साथ काम करने की कोशिश नहीं करता। मैंने अमिताभ बच्चन के साथ इसलिए काम किया क्योंकि वह भी असली मुद्दों पर काम करते हैं। मेरा काम साइको थ्रिलर, लक्ष्य को प्राप्त करने वाली फिल्में बनाना है।" राम गोपाल वर्मा ने अमिताभ बच्चन के साथ 'आग' और 'नि:शब्द' फिल्मों में काम किया।

साड़ी के बारे में
आपको बता दें कि साड़ी फिल्म का निर्देशन गिरी कृष्णा कमाल कर रहे हैं। फिल्म में सत्य यादव, आराध्या देवी और साहिल सांब्याल अहम किरदार में हैं। ये फिल्म डर, थ्रिल, और ट्विस्ट से भरपूर है। फिल्म कई भाषाओं में 4 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed