{"_id":"664892275216e2964b029a46","slug":"ram-gopal-varma-said-that-big-b-did-not-understand-the-sarkar-movie-song-govinda-connection-with-lord-krishna-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sarkar: बिग बी को समझ नहीं आया था 'सरकार' का 'गोविंदा' गाना, फिर राम गोपाल ने बताया था भगवान कृष्ण से कनेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sarkar: बिग बी को समझ नहीं आया था 'सरकार' का 'गोविंदा' गाना, फिर राम गोपाल ने बताया था भगवान कृष्ण से कनेक्शन
Sat, 18 May 2024 05:04 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 18 May 2024 05:04 PM IST
सार
राम गोपाल वर्मा ने कहा कि जब अमिताभ बच्चन ने 'गोविंदा गोविंदा' गाने को सुना था तो उन्हें यह समझ ही नहीं आया था। इस गाने को सुनकर वो हैरान से रह गए थे। उन्हें गाने को सुनकर लगा कि ये अभिनेता गोविंदा से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन और राम गोपाल वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम- अमिताभ/राम गोपाल वर्मा
विस्तार
सिनेमा प्रेमियों के बीच राम गोपाल वर्मा की पहचान 'सत्या' और 'सरकार' फिल्म से है। ये दोनों राम गोपाल वर्मा के करियर की सबसे शानदार फिल्में है। अक्सर किसी न किसी बातचीत में राम गोपाल से इन फिल्मों को लेकर सवाल पूछ लिया जाता है। हाल ही में, उन्होंने एक बार फिर से 'सरकार' फिल्म से जुड़े कुछ किस्से साझा किए हैं।
'गोविंदा गोविंदा' गाने पर की बात
राम गोपाल वर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक साक्षात्कार अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने 'सरकार' फिल्म पर बातचीत की है। सभी जानते हैं कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म का गाना 'गोविंदा गोविंदा' काफी चर्चित रहा था। अपने साक्षात्कार में राम गोपाल ने इसी गाने को लेकर बात की।
विज्ञापन
बिग बी को लगा गाने में अभिनेता गोविंदा की बात हो रही है
राम गोपाल वर्मा ने कहा कि जब अमिताभ बच्चन ने 'गोविंदा गोविंदा' गाने को सुना था तो उन्हें यह समझ ही नहीं आया था। इस गाने को सुनकर वो हैरान से रह गए थे। उन्हें गाने को सुनकर लगा कि ये अभिनेता गोविंदा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रामू से कहा था कि गाने में अभिनेता गोविंदा कहां से आ गए? इसके बाद राम गोपाल ने बिग बी को गाने का मतलब समझाया था।
कृष्ण से था 'गोविंदा' का कनेक्शन
रामू ने बिग बी को बताया कि 'गोविंदा गोविंदा' भगवान कृष्ण के संदर्भ में इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में अमिताभ का किरदार कुछ जोड़-तोड़ करने वाला है। वो भी कृष्ण की तरह ही शक्तिशाली हैं। इसलिए इस शब्द को एक प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल करने का फैसला लिया है।

TV Actress: करियर के खातिर इन अभिनेत्रियों ने छुपाई पहचान, नाम बदलकर फैंस के दिलों पर कर रहीं राज
बिग बी को लगा गाने में अभिनेता गोविंदा की बात हो रही है
राम गोपाल वर्मा ने कहा कि जब अमिताभ बच्चन ने 'गोविंदा गोविंदा' गाने को सुना था तो उन्हें यह समझ ही नहीं आया था। इस गाने को सुनकर वो हैरान से रह गए थे। उन्हें गाने को सुनकर लगा कि ये अभिनेता गोविंदा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रामू से कहा था कि गाने में अभिनेता गोविंदा कहां से आ गए? इसके बाद राम गोपाल ने बिग बी को गाने का मतलब समझाया था।
Sathyaraj: बायोपिक में पीएम मोदी की भूमिका निभाएंगे 'बाहुबली' के कटप्पा? सत्यराज की अगली फिल्म पर चर्चा तेज