फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ram charan the india house set accident water tank burst causes flood during shooting

Ram Charan: राम चरण की फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर बड़ा हादसा, शूटिंग रुकी, कई लोग हुए घायल

Thu, 12 Jun 2025 10:45 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 12 Jun 2025 10:45 AM IST
सार

The India House: राम चरण की फिल्म 'द इंडिया हाउस' के सेट पर बड़ा हादसा हो गया जिसमें की क्रू मेंबर्स घायल हो गए।

विज्ञापन
ram charan the india house set accident water tank burst causes flood during shooting
राम चरण फिल्म सेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार राम चरण की आने वाली फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर एक भयंकर हादसा हो गया है, जिसकी वजह से फिल्म की शूटिंग अचानक रोक दी गई है। हैदराबाद के शमशाबाद इलाके में शूटिंग के दौरान एक पानी की टंकी फटने के कारण भारी बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिससे सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स और सहायक छायाकार घायल हो गए। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पानी की तेज धार सेट पर सामान और लोगों को बहा ले जा रही है।

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल फिल्म का एक्शन सीक्वेंस समुद्र के किनारे शूट किया जा रहा था, तभी अचानक पानी की टंकी फट गई। पानी का दबाव इतना तेज था कि पूरे सेट पर पानी भर गया और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना में एक असिस्टेंट कैमरामैन गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि अन्य क्रू मेंबर्स ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घायल सभी को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, सुरक्षा कारणों से फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से रोक दी गई है।

विज्ञापन

 


ये खबर भी पढ़ें: Naga Chaitanya Sobhita: अखिल के रिसेप्शन में भाई नागा चैतन्य और भाभी शोभिता ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें


सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है, जिसमें क्रू मेंबर्स बचा हुआ सामान निकालते और सुरक्षित करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आता है कि सेट पानी में डूबा हुआ है और पानी की तेजी से हुई बर्बादी कितनी भारी है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि हादसे के वक्त मुख्य कलाकार निखिल सिद्धार्थ वहां मौजूद थे या नहीं। दूसरी ओर, शमशाबाद पुलिस को इस घटना की सूचना नहीं दी गई है, इसलिए अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝗣𝗿𝗮𝗱𝗲𝗲𝗽 𝗛𝗮𝗿𝘀𝗵𝗮 👽 (@filmy_enthusiast_)




राम चरण की पहली प्रोडक्शन फिल्म
बता दें ‘द इंडिया हाउस’ राम चरण द्वारा प्रोड्यूस की जा रही पहली फिल्म है, जिसकी घोषणा 2023 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर की 140वीं जयंती के मौके पर की गई थी। फिल्म का निर्देशन राम वामसी कृष्णा कर रहे हैं, जो इस फिल्म से निर्देशक के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं। इस पीरियड ड्रामा में निखिल सिद्धार्थ और सई मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी फिल्म का हिस्सा हैं। कहानी देशभक्ति और आजादी के संघर्ष से जुड़ी बताई जा रही है, जिसकी वजह से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह है।
 


फैंस के बीच बढ़ी चिंता
फिल्म की घोषणा के बाद से ही ‘द इंडिया हाउस’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बहुत बढ़ी थी। लेकिन इस हादसे ने मेकर्स और फैंस दोनों के बीच चिंता की लकीरें खींच दी हैं। शूटिंग रोक दिए जाने से फिल्म की रिलीज़ डेट पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल मेकर्स ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वे इस हादसे से निपटने के लिए रणनीति बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed