Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajkummar rao movie maalik new song dil thaam ke released in which huma qureshi entertaining

Dil Thaam Ke Song Out: राजकुमार राव की ‘मालिक’ का नया गाना ‘दिल थाम के’ रिलीज, हुमा कुरैशी ने मचाया कोहराम

Fri, 20 Jun 2025 02:28 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 20 Jun 2025 02:28 PM IST
सार

Maalik New Song Released: राजकुमार राव की जबरदस्त एक्शन फिल्म 'मालिक' का नया गाना 'दिल थाम के' रिलीज हो गया है, जिसमें हुमा कुरैशी के ठुमकों ने धमाल मचा दिया है।

विज्ञापन
Rajkummar rao movie maalik new song dil thaam ke released in which huma qureshi entertaining
दिल थाम के - फोटो : एक्स

विस्तार

निर्देशक पुलकित के डायेरक्शन में बन रही 'मालिक' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में राजकुमार राव और मिस वर्ल्ड विजेता मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में हैं। अब 'नामुमकिन' के बाद फिल्म का नया गाना 'दिल थाम के' रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपनी अदाओं से दर्शकों को दीवाना करती दिख रही हैं। आइए देखें सॉन्ग।

विज्ञापन


कैसा है फिल्म का नया गाना? 
'मालिक' फिल्म के निर्माताओं ने इसका नया गाना 'दिल थाम के' रिलीज किया है। इस गाने में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के डांस मूव्स और उनके एनजर्टिक ठुमकों ने दर्शकों को मुरीद बना लिया है, इसमें राजुकमार राव भी नजर आ रहे हैं। वहीं इस गाने की बात करें, तो इसे सचिन-जिगर की जोड़ी द्वारा तैयार किया है। वहीं 'दिल थाम के' गाने को लिखा है अमिताभ भट्टाचार्य ने और इसे रश्मीत कौर और राणा मजूमदार द्वारा गाया गया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tips Films (@tipsfilmsofficial)


 

Trending Videos

एक्शन करते दिखेंगे राजुकमार राव
'मालिक' फिल्म के टीजर में राजकुमार राव का खतरनाक अंदाज दिखा था, जिसमें उन्हें अपने दुश्मनों को बर्बर तरीके से मारते-काटते देखा गया था। फिल्म के टीजर ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। पहली बार अभिनेता का ये अंदाज उनके फैंस देखेंगे। अब उनके फैंस उन्हें फुल टू एक्शन में देखने के लिए तैयार हो जाएं। जल्द ही दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है। 

यह खबर भी पढ़ें: Maalik Teaser: ‘मालिक’ बनने निकले राजकुमार राव, एक्शन से भरपूर फिल्म का टीजर हुआ जारी

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
पुलकित द्वारा निर्देशित ‘मालिक’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मिस वर्ल्ड विजेता मानुषी छिल्लर भी नजर आएंगी, जिनकी झलक पिछले गाने 'नामुमकिन' में दिखी थी। इसके अलावा फिल्म का निर्माण टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed