{"_id":"67f2447b1bd0c06f10059f47","slug":"rajkummar-rao-attends-haryana-film-festival-and-gives-success-mantra-in-life-2025-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajkummar Rao: जयदीप अहलावत के शहर पहुंचे राजकुमार राव, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajkummar Rao: जयदीप अहलावत के शहर पहुंचे राजकुमार राव, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
Sun, 06 Apr 2025 02:39 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sun, 06 Apr 2025 02:39 PM IST
सार
Rajkummar Rao: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव हाल ही में एक समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने अनुभवों को शेयर किया और युवाओं को सफलता के मंत्र दिए।
विज्ञापन
राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
विस्तार
अभिनेता राजकुमार राव ने रोहतक शहर से जुड़ी बातें शेयर कीं, जिसमें अपने साथी अभिनेता जयदीप अहलावत का भी जिक्र किया। अभिनेता अपने समय की चुनौतियों के बारे में बताते हुए युवाओं को ईमानदारी से करियर में आगे बढ़ने की सीख दी। आइए जानते हैं आखिर राजकुमार राव ने क्या कहा।
विज्ञापन
रोहतक शहर से जुड़ी यादें की साझा
राजकुमार राव हरियाणा फिल्म महोत्सव के उद्घाटन में रोहतक पहुंचे, जहां उन्होंने अपने विचार प्रकट किए। इस दौरान अभिनेता ने कहा कि वह पहली बार रोहतक आए हैं। उन्होंने बताया कि यह शहर उनके एफटीआईआई के सहपाठी जयदीप अहलावत का शहर है। राजकुमार राव बताते हैं कि वह जयदीप को अपने शहर गुरुग्राम के बारे में बताया करते थे और वह अपने शहर रोहतक के बारे में।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Devra Part 2: फिल्म को लेकर अफवाहों पर जूनियर एनटीआर ने लगाया ब्रेक, बताया इस वजह से हो रही देरी
विज्ञापन
युवाओं को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी
आगे अभिनेता ने कहा कि युवाओं को ईमानदारी के साथ मेहनत करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अगर आपको निर्देशन, अभिनय, कैमरा, एडिटिंग आदि का शौक है, तो उसे पाने के लिए मेहनत करें। राजकुमार राव ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि आपकी कला के प्रति जुनून ही आपको सफलता दिलाती है। इसके अलावा अभिनेता ने कहा कि जब उन्होंने करियर की शुरुआत की थी तो ज्यादा मौके नहीं थे। आज के समय में मौके हैं आप इसका फायदा उठाने का प्रयास करें। बस आप पूरे लगन से मेहनत करिए।
यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Stars: लंबे समय से एक बड़ी हिट फिल्म के लिए तरस रहे ये सितारे, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान
राजकुमार राव का वर्कफ्रंट
राजकुमार राव के काम की बात करें तो वह आखिरी बार 'स्त्री 2' फिल्म में नजर आए थे। अभिनेता इस समय अपनी दो आगामी फिल्म की तैयारी में लगे हुए हैं। एक फिल्म ‘भूल चूक माफ’, जो 09 मई को सिनेमाघरों में आ रही हैं। वहीं, दूसरी फिल्म ‘मालिक’ है, जो 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।