फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajkumar Hirani says Munna Circuit inspired by Lord Ram and Hanuman also reveals making part 3 top priority

राजू हिरानी का खुलासा, भगवान राम और हनुमान से प्रेरित हैं मुन्नाभाई-सर्किट के रोल; तीसरे पार्ट पर दिया अपडेट

Sat, 27 Jun 2026 10:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 27 Jun 2026 10:18 PM IST
सार

Rajkumar Hirani On Munnabhai 3: राजकुमार हिरानी इन दिनों अपनी आगामी सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें अरशद वारसी अहम भूमिका में हैं। राजकुमार हिरानी ने सीरीज के बहाने 'मुन्नाभाई 3' पर बात की।

विज्ञापन
Rajkumar Hirani says Munna Circuit inspired by Lord Ram and Hanuman also reveals making part 3 top priority
राजकुमार हिरानी-अरशद वारसी-संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'मुन्नाभाई' फ्रैंचाइजी को दर्शकों का काफी प्यार मिला। इसकी दोनों फिल्में हिट रहीं। सर्किट और मुन्नाभाई की जोड़ी खूब पसंद की गई। हाल ही में राजकुमार हिरानी ने खुलासा किया कि ये दोनों किरदार भगवान राम और प्रभु हनुमान से प्रेरित हैं। मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी का कहना है कि मुन्ना और सर्किट के किरदारों के बीच का रिश्ता ही उनकी 'मुन्नाभाई' फ्रैंचाइजी की लोकप्रियता की वजह है। 

विज्ञापन

'मुन्नाभाई 3' पर क्या बोले राजू हिरानी?
राजू हिरानी ने हाल ही में तीसरे पार्ट पर बात की और कहा कि तीसरी फिल्म तभी आएगी, जब उन्हें कोई जबर्दस्त आइडिया मिलेगा। बता दें कि राजकुमार हिरानी ने साल 2003 में 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया। साल 2006 में इसका सीक्वल 'लगे रहो मुन्नाभाई' आया। दोनों फिल्मों को दर्शकों से खूब प्यार मिला। दोनों ही फिल्मों में संजय दत्त ने मिलनसार गुंडे मुन्ना का किरदार निभाया। वहीं, अरशद वारसी ने उनके वफादार साथी सर्किट का रोल किया।

बोले- 'अरशद वारसी ने सर्किट के रोल में जान डाल दी'
हाल ही में राजकुमार हिरानी ने समाचार एजेंसी PTI को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'सर्किट हमेशा से था और वह एक मजेदार किरदार था, लेकिन जाहिर है कि अरशद ने उसमें जान डाल दी। फिर दूसरी फिल्म के लिए उसे और मजबूत बनाना जरूरी हो गया, इसलिए आप देखेंगे कि दूसरी फिल्म में सर्किट के पास करने के लिए ज्यादा चीजें हैं'। बता दें कि राजकुमार हिरानी अपनी आगामी सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' में एक बार फिर अरशद वारसी के साथ काम कर रहे हैं।

भगवान राम और हनुमान से की तुलना?
राजू हिरानी ने कहा कि सर्किट का किरदार मुन्ना के प्रति अटूट निष्ठा के प्रतीक के तौर पर सोचा गया था। उन्होंने उनके रिश्ते की तुलना भगवान राम और हनुमान से की। साथ ही शर्लक होम्स और डॉ. जॉन वॉटसन के बीच के रिश्ते से भी की। उन्होंने आगे कहा, 'शर्लक को जो कुछ भी कहना होता है, उसके लिए उसे एक दोस्त की जरूरत होती है, इसलिए यह किरदार इस तरह लिखा गया था कि अगर मुन्ना को कुछ कहना हो, तो भले ही उसके पास एक गैंग हो, लेकिन सर्किट उसका वफादार दोस्त है। हमने सोचा था कि सर्किट हनुमान सरीखा है और मुन्ना उसके लिए राम जैसे। वह सवाल नहीं पूछेगा। अगर 'भाई' ने कह दिया, तो वह उसे कर देगा, बिना किसी सवाल-जवाब के'।

कब रिलीज होगी 'प्रीतम एंड पेड्रो'?
अरशद वारसी ने भी इस किरदार की लोकप्रियता के बारे में कहा, 'हर कोई अपनी जिंदगी में एक सर्किट चाहता है। मैं भी चाहता हूं। एक्टर ने कहा कि उस समय उन्हें हिरानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन जब उन्होंने 'मुन्नाभाई MBBS' की स्क्रिप्ट सुनी, तो वे फिल्ममेकर की कहानी कहने की तरीके से प्रभावित हुए। 'प्रीतम एंड पेड्रो' की बात करें तो इससे राजकुमार हिरानी के बेटे, वीर हिरानी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। साथ ही फिल्ममेकर का OTT स्पेस में भी पहला कदम है। यह सीरीज 03 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed