Jailer: थिएटर्स में फिल्म को स्क्रीन ना मिलने पर भड़के निर्देशक सक्किर मदाथिल, मालिकों के खिलाफ करेंगे हड़ताल
फिल्म इतिहास में ऐसा बहुत कम हुआ है कि एक ही दिन एक ही टाइटल वाली दो फिल्में रिलीज हुई हों। यह दुर्लभ घटना बहुत जल्द घटित होने जा रही रही है। एक मलयालम फिल्म और एक ही टाइटल वाली एक तमिल फिल्म ठीक एक ही दिन रिलीज हो रही है।
विस्तार
फिल्म इतिहास में ऐसा बहुत कम हुआ है कि एक ही दिन एक ही टाइटल वाली दो फिल्में रिलीज हुई हों। यह दुर्लभ घटना बहुत जल्द घटित होने जा रही रही है। एक मलयालम फिल्म और एक ही टाइटल वाली एक तमिल फिल्म ठीक एक ही दिन रिलीज हो रही है। ऐसी घटना घटित होने की संभावना बहुत कम है। इसलिए प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि दोनों फिल्मों में से अंतिम विजेता कौन है। दोनों फिल्मों का टाइटल जेलर है और उनमें से फैंस दोनों फिल्मों का ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रजनीकांत के साथ ही अपनी फिल्म रिलीज करेंगे सक्किर
तमिल फिल्म ‘जेलर’ में रजनीकांत, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, शिव राजकुमार, सुनील, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, योगी बाबू और विनायकन हैं। स्टार कास्ट को देखकर ऐसा लग सकता है, जैसे नेल्सन दिलीप कुमार की निर्देशित यह फिल्म एक ही दिन रिलीज होकर गलती कर रही होगी, लेकिन मलयालम जेलर के निर्देशक सक्किर मदाथिल को अपने बनाए कंटेंट पर भरोसा है। निर्देशक अपनी फिल्म को रजनीकांत की फिल्म के दिन ही रिलीज करने में बिल्कुल भी नहीं झिझक रहे हैं।
Dream Girl 2 Trailer: रिलीज हुआ ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर, पूजा बन एक बार फिर आयुष्मान ने बजाया 'दिल का टेलीफोन'
सिनेमाघर के मालिकों ने स्क्रीन देने से किया इंकार
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ के साथ अपनी फिल्म रिलीज करना निर्देशक सक्किर मदाथिल को काफी भारी पड़ सकता है। निर्देशक की फिल्म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने से मना कर दिया गया है क्योंकि रजनीकांत की फिल्म को पहले ही स्क्रींंस दिए जा चुके हैं। अब सक्किर मदाथिल ने कहा है कि वह अपनी फिल्म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं किए जाने के खिलाफ हड़ताल शुरू करेंगे।
टाइटल में बदलाव करना है असंभव
बता दें कि तमिल फिल्म 'जेलर' का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है। प्रोडक्शन हाउस ने एक आधिकारिक बयान में कथित तौर पर कहा है कि यह फिल्म एक बड़े स्टार के साथ एक कॉर्पोरेट कंपनी द्वारा बनाई जा रही है, इसलिए इसमें बदलाव करना संभव नहीं है।