फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajinikanth Health Update: actor is currently stable and under observation expected To Be Discharged In 3 Days

Rajinikanth Health Update: अब कैसी है रजनीकांत की तबीयत? पत्नी लता ने बताया सुपरस्टार का हालचाल

Tue, 01 Oct 2024 01:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 01 Oct 2024 01:18 PM IST
सार

सुपरस्टार रजनीकांत को सोमवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खबर ने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी। अब सुपरस्टार की पत्नी ने उनकी सेहत का हाल बताया है।

विज्ञापन
Rajinikanth Health Update: actor is currently stable and under observation expected To Be Discharged In 3 Days
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम@rajinikanth

विस्तार

सुपरस्टार रजनीकांत को कल सोमवार देर रात चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल में भर्ती कराया गया। चेन्नई पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी थी। अभिनेता को गंभीर पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। इस खबर के सामने आने के बाद रजनीकांत के फैंस चिंतित हैं और उनका हेल्थ अपडेट जानना चाहते हैं। रजनीकांतकी पत्नी लता रजनीकांत ने अभिनेता की सेहत का हाल बताया है। 

विज्ञापन

Tripti Dimri: सह कलाकारों के काम को देखकर घबरा गई थीं तृप्ति डिमरी, बोलीं- विक्की से तीन दिन तक नहीं की थी बात
विज्ञापन


क्या कहा लता रजनीकांत ने?
रजनीकांत की पत्नी ने बताया है कि अभिनेता अब पहले से बेहतर हैं। वे खतरे से बाहर हैं। एक न्यूज एजेंसी बात करते हुए लता रजनीकांत ने कहा, 'सब ठीक है'। इससे अधिक सुपरस्टार की पत्नी ने कुछ नहीं कहा। हालांकि, 'सब ठीक है', बयान आने के बाद चिंतित फैंस ने राहत की सांस ली है और वे सुपरस्टार के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajnikanth Family Tree: तमिल फिल्म इंडस्ट्री का शक्तिशाली परिवार, पिता के साथ बेटियों ने भी खूब कमाई शोहरत

कब मिलेगी छुट्टी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता को पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती करवाया गया। आज मंगलवार को उन्होंने सफलतापूर्वक एक मेडिकल प्रोसीजर करवाया है, जिसमें उनके पेट के निचले हिस्से के पास एक स्टेंट लगाया गया। यह प्रक्रिया एक्सपर्ट की निगरानी में डॉक्टरों की टीम ने पूरी की। फिलहाल उनकी तबियत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। कहा जा रहा है कि अभिनेता को अगले दो-तीन दिन अस्पताल में रखा जाएगा।
Shark Tank India Season 4: शुरू हुई 'शार्क टैंक इंडिया सीजन 4' की शूटिंग, ये शार्क्स करेंगे बिजनेस की डील

अपनी दो फिल्मों में व्यस्त हैं रजनीकांत
76 साल के अभिनेता इन दिनों अपनी दो फिल्मों में व्यस्त हैं। एक निर्देशक ज्ञानवेल राजा की वेट्टैयान, जो 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा लोकेश कनगराज की कुली। वे कुछ दिन पहले ही चेन्नई लौटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed