फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tripti Dimri Said about her Co star Vicky kaushal and rajkummar rao they executed their roles so effortlessly

Tripti Dimri: सह कलाकारों के काम को देखकर घबरा गई थीं तृप्ति डिमरी, बोलीं- विक्की से तीन दिन तक नहीं की थी बात

Tue, 01 Oct 2024 01:54 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Oct 2024 01:54 PM IST
सार

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने 'बैड न्यूज' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के अपने सह कलाकारों को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। तृप्ति डिमरी ने कहा कि विक्की कौशल के काम को देखकर उन्होंने तीन दिन तक उनसे बात नहीं की थी। उन्होंने कहा राजकुमार राव बड़ी आसानी से अपने किरदार में ढल जाते हैं।   

विज्ञापन
Tripti Dimri Said about her Co star Vicky kaushal and rajkummar rao they executed their roles so effortlessly
विक्की कौशल-तृप्ति डिमरा और राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri

विस्तार

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने राजकुमार राव और विक्की कौशल के साथ काम करने को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि अपने सह कलाकारों के काम और तरीके को देखकर वह कुछ घबरा गई थीं। उन्होंने सेट पर कुछ दिनों तक विक्की कौशल से बात नहीं की थी। साथ ही राजकुमार राव को लेकर भी तृप्ति ने कुछ खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन

Tripti Dimri Said about her Co star Vicky kaushal and rajkummar rao they executed their roles so effortlessly
तृप्ति डिमरी- विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
सह कलाकारों को लेकर किए ये खुलासे
एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने अपने सह कलाकारों को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। अभिनेत्री ने बताया कि 'बैड न्यूज' की शूटिंग के दौरान वह कुछ घबराहट और परेशानी महसूस कर रही थीं। अभिनेत्री ने तीन दिनों तक विक्की कौशल से बात नहीं की थी। अभिनेत्री ने 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की शूटिंग के दौरान राजकुमार के साथ काम किया है। उनके साथ हुए अनुभव पर तृप्ति डिमरी ने बताया कि राजकुमार राव एक ही बार में दो पेज का मोनोलॉग पढ़ सकते हैं। वह लिखी हुई लाइनों को नएपन के साथ बोलते हैं।

Rajinikanth Health Update: अब कैसी है रजनीकांत की तबीयत? पत्नी लता ने बताया सुपरस्टार का हालचाल

विज्ञापन
विज्ञापन

Tripti Dimri Said about her Co star Vicky kaushal and rajkummar rao they executed their roles so effortlessly
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao
तृप्ति को एक्टिंग करना लगता था मुश्किल
तृप्ति डिमरी को एक्टिंग करना थोड़ा मुश्किल लगा था। हालांकि, काम करने के साथ ही वह इन चीजों के साथ सहज हो गईं। तृप्ति डिमरी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत ही घबरा गई थीं। तृप्ति ने कहा,'मैं घबरा गई थी। तीन दिनों तक मैं एक ही चीज पर रुकी हुई थी। हमने पहले गाना शूट किया। मैंने विक्की से ठीक से बात भी नहीं कि क्योंकि मैं उनकी परफॉर्मेंस देखकर घबरा गई थी। निर्देशक के साथ घुलने मिलने में मुझे 5-10 दिन लग गए थे।

Shark Tank India Season 4: शुरू हुई 'शार्क टैंक इंडिया सीजन 4' की शूटिंग, ये शार्क्स करेंगे बिजनेस की डील

विज्ञापन

Tripti Dimri Said about her Co star Vicky kaushal and rajkummar rao they executed their roles so effortlessly
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
अपने किरदार में आसानी से ढल जाते हैं राजकुमार राव
तृप्ति डिमरी ने कहा कि 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की शूटिंग में पूरी तरह से कॉमेडी थी। मुझे राज कुमार राव और अर्चना पूरन सिंह जी के साथ काम करना था। मैंने उन दोनों को देखा वो अपने किरदार में बिना किसी परेशानी के आसानी से ढल जाते हैं। उनके सीन के दौरान सभी क्रू मेंबर्स हंसने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed