फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajinikanth film Jailer First song Kaavaalaa poster out Tamannaah Bhatia breaks hotness meter in the look

Jailer: रजनीकांत की जेलर का पहला सिंगल 'कावला' का पोस्टर आउट, हॉट अवतार में नजर आईं तमन्ना भाटिया

Thu, 06 Jul 2023 12:31 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 06 Jul 2023 12:31 PM IST
सार

अब आज फिल्म का पहला गाना ‘कावला’ रिलीज होगा। गाने की रिलीज से पहले फिल्म के मेकर्स ने गाने का पहला पोस्टर आउट कर दिया है। यह फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। दर्शकों को गाने का भी बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
Rajinikanth film Jailer First song Kaavaalaa poster out Tamannaah Bhatia breaks hotness meter in the look
‘कावला’ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अभिनेता जल्द ही फिल्म 'जेलर' में नजर आने वाले हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर है, जिसकी शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है। अब आज फिल्म का पहला गाना ‘कावला’ रिलीज होगा। गाने की रिलीज से पहले फिल्म के मेकर्स ने गाने का पहला पोस्टर आउट कर दिया है। यह फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। दर्शकों को गाने का भी बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

कावला गाना का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
रजनीकांत स्टारर जेलर का पहला सिंगल कावला आज रिलीज होगा। यह शाम छह बजे तमिल में रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें तमन्ना भाटिया हरे रंग की हॉट ड्रेस में नजर आ रही हैं। पोस्टर में तमन्ना के लुक को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह डांस नंबर काफी हिट होने वाला है। अभिनेत्री अपने आइटम नंबर्स के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री के प्रशंसक इस नए गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉट अवतार में नजर आईं तमन्ना
बता दें कि तमन्ना भी फिल्म ‘जेलर’ का हिस्सा हैं। वह राम्या कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि, विनायकन और अन्य सहित स्टार कलाकारों के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार फिल्म में विलेन का रोल निभाते नजर आएंगे। यही नहीं,  बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। मेगा स्टार से बनी यह फिल्म दर्शकों के बीच क्या कमाल कर पाएगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन रजनीकांत के फैंस उन्हें एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं।

Ghoomer: आर बाल्की की फिल्म ‘घूमर’ फर्स्ट लुक जारी, सैयामी खेर और अंगद बेदी के चेहरों पर दिखी अनोखी दमक

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि रजनीकांत की यह फिल्म  11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चिरंजीवी की ‘भोला शंकर’ के साथ टकराएगी। साउथ सिनेमा के फैंस के लिए यह दोगुनी खुशी साबित होगी क्योंकि वह एक ही दिन दो बड़े सुपरस्टार्स को बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed