{"_id":"693469155d0fa6f8cf086204","slug":"raj-nidimoru-samantha-ruth-prabhu-wedding-reaction-family-man-3-success-party-2025-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामंथा से शादी करने पर राज निदिमोरु को मिली बधाई, फिल्ममेकर ने कुछ यूं दिया रिएक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सामंथा से शादी करने पर राज निदिमोरु को मिली बधाई, फिल्ममेकर ने कुछ यूं दिया रिएक्शन
Sat, 06 Dec 2025 11:06 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:06 PM IST
सार
Raj Nidimoru Reaction on Wedding With Samantha: साउथ अभिनेत्री सामंथा के साथ शादी करने के बाद पहली फिल्म फिल्ममेकर राज निदिमोरु पब्लिक इवेंट में नजर आए। उन्हें पैप्स ने बधाई दी तो देखिए उन्होंने क्या रिएक्शन दिया।
विज्ञापन
सामंथा और राज
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्ममेकर राज निदिमोरु और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की शादी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर स्थित ईशा योग सेंटर में दोनों ने बेहद शांत वातावरण में लिंगा भैरवी विवाह रीति से शादी की। दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना। शादी के कुछ ही दिन बाद दोनों फिर काम पर लौट आए और अब राज का पहला पब्लिक अपीयरेंस देखने को मिला है।
फैमिली मैन सीजन 3 की सक्सेस पार्टी
फैमिली मैन सीजन 3 की सक्सेस पार्टी में राज निदिमोरु मनोज बाजपेयी और टीम के साथ शामिल हुए। जैसे ही वह मीडिया के कैमरों के सामने आए, फोटोग्राफर्स ने उत्साह से उन्हें बधाई देते हुए कहा-'शादी मुबारक।' इस पर राज ने मुस्कराते हुए पैपराजी को ज्यादा कुछ ना कहते हुए कहा- थेंक्यू। राज के इसी सिंपल अंदाज को फैंस पसंद कर रहे हैं। सामंथा के प्रशंसक भी उन्हें लगातार नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
कैसे शुरू हुई राज और सामंथा की कहानी?
राज निदिमोरु और सामंथा की पहली मुलाकात 2021 में द फैमिली मैन सीजन 2 की शूटिंग के दौरान हुई थी। शो में सामंथा ने एक दमदार भूमिका निभाई थी और तब से ही दोनों के बीच दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ। बाद में सिटाडेल: हनी बनी की शूटिंग के दौरान उनकी बातचीत और करीबी बढ़ती चली गई। कई बार दोनों को एक साथ देखा गया, मगर किसी ने भी कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया। फैंस के बीच लंबे समय से चल रही अफवाहें इस शादी के साथ आखिर सच साबित हुईं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: अलाव, पुरानी हवेली और मक्के की रोटी, दिलजीत दोसांझ ने दिखाई गांव की झलक; यूजर्स बोले- थेरेपी है आपका व्लॉग
सामंथा और राज के पुराने रिश्ते
शादी से पहले सामंथा रुथ प्रभु की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए। उनकी शादी 2017 में नागा चैतन्य से हुई थी, लेकिन 2021 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। नागा ने 2024 में अभिनेत्री सोभिता धुलिपाला से शादी कर ली। वहीं राज निदिमोरु भी पहले शादीशुदा रहे हैं। 2015 में उनकी शादी श्यामाली डे से हुई थी, जिसका 2022 में अंत हो गया। राज की शादी की खबरों के बीच श्यामाली ने सोशल मीडिया पर कुछ इशारों भरी पोस्ट भी कीं, जिन पर लोगों ने खूब चर्चा की।
शादी के बाद तुरंत काम पर लौटीं सामंथा और राज
1 दिसंबर को हुई शादी के केवल चार दिन बाद ही सामंथा ने अपनी नई फिल्म मा इंटी बंगारम के सेट से एक तस्वीर शेयर की थी। वहीं, राज द फैमिली मैन के इवेंट में शामिल हुए। दोनों अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी के बीच संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ना चाहते हैं, और फैंस को उनकी यह एप्रोच बेहद पसंद आ रही है।