अलाव, पुरानी हवेली और मक्के की रोटी, दिलजीत दोसांझ ने दिखाई गांव की झलक; यूजर्स बोले- थेरेपी है आपका व्लॉग
Diljit Dosanjh Video: दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने गांव की झलक दिखाई है। वीडियो को उनके फैंस लाइक कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि वह गांव में पहुंचे हैं। यहां पहुंच कर वह खुशी से झूमते हैं। बड़े बुजुर्गों के पैर छूते हैं। वीडियो में गांव के घर की झलक दिखती है। इसके बाद सिंगर पंजाब का पारंपरिक खाना खाते हैं। वीडियो में घर से मक्खी और मच्छर भगाने वाली मशीन दिखती है। आखिर में सिंगर अलाव के पास बैठे नजर आते हैं।
वीडियो को दिलजीत दोसांझ के फैंस लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'आपने बहुत अच्छी कमेंट्री की है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'दिलजीत दोसांझ की बेस्ट कॉमेडी'। एक और यूजर ने लिखा है 'पंजाबी व्लॉग एक थेरेपी की तरह है।'
आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ पंजाबी एक्टर और सिंगर हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वह फिल्म 'उड़ता पंजाब' से सुर्खियों में आए। आखिरी बार उन्हें 'डिटेक्टिव शेरदिल' में देखा गया था। अगली बार वह 'बॉर्डर 2' और 'पंजाब 95' में नजर आने वाले हैं।