{"_id":"5a85a92c4f1c1b410b8b92c7","slug":"raj-kapoor-refused-to-visit-china-after-his-weight-gain-says-randhir-kapoor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" ...तब राज कपूर ने चीन जाने से कर दिया था इनकार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
...तब राज कपूर ने चीन जाने से कर दिया था इनकार
एजेंसी, मुंबई
Updated Thu, 15 Feb 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सिनेमा के शोमैन राज कपूर
भारतीय सिनेमा के शोमैन राज कपूर की फिल्में भले ही चीन में खूब पसंद की जाती थीं मगर वे कभी चीन नहीं गए। इसका कारण बड़ा दिलचस्प है। वे नहीं चाहते थे कि वहां के उनके प्रशंसक वजन बढ़ने के बाद उन्हें इस तरह से देखें। यह खुलासा राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने किया है। आइए एक नजर डालते हैं आगे की स्लाइड्स पर...
विज्ञापन
Trending Videos
randhir kapoor
रणधीर ने कहा कि उनके पिता की फिल्में चीन में खासी लोकप्रिय थीं। इसी वजह से दिवंगत अभिनेता को एक चीन ने निमंत्रण भी आया था। रणधीर ने आगे कहा कि एक दिन उन्होंने मुझे बुलाया और कहा चीन में उनकी फिल्में लोकप्रिय होने के कारण उन्हें वहां से निमंत्रण आया है और हम सभी जा रहे हैं। वे बहुत ही उत्साहित थे और उनके कारण हम भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज कपूर
हालांकि जब हम तैयारियां कर रहे थे तब दो दिन बाद उन्होंने मुझे बुलाया और कहा कि मुझे लगता है कि चीन नहीं जाना चाहिए। वे सभी ‘आवारा’, ‘श्री 420’ के राज कपूर को पसंद करते हैं और अब मेरा आकार देखो। मैं अब उस तरह बिल्कुल भी नहीं लगता हूं।
