Tamanna Bhatia: अजय देवगन बोले- सबके दिल और दिमाग पर चढ़ेगा तमन्ना का नशा, इस दिन रिलीज होगा 'रेड 2' का गाना
Raid 2 Song Release Date: अजय देवगन ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि फिल्म रेड 2 का गाना 'नशा' रिलीज होने वाला है। उन्होंने गाना रिलीज होने की तारीख बताई है।
विस्तार
अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' पर जोर शोर से काम चल रहा है। फिल्म में तमन्ना भाटिया का आइटम सांग भी है। 'रेड 2' का गाना 'नशा' कल यानी 11 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। गाने में तमन्ना भाटिया ने जबरदस्त डांस किया है। इस बात की जानकारी अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर दी है।
कल रिलीज होगा रेड 2 का गाना
अजय देवगन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- 'सबके दिल और दिमाग पर चढ़ेगा तमन्ना भाटिया का नशा। गाना कल रिलीज होने वाला है। रेड 2 सिनेमाघरों में एक मई 2025 को दस्तक देगी।' अजय देवगन ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तमन्ना भाटिया बेहतरीन डांस कर रही हैं। ये वीडियो महज 22 सेकंड का है।
Sunny Deol: फवाद खान के बॉलीवुड में वापसी पर सनी देओल ने रखी राय, बोले- राजनीति की तरफ नहीं जाउंगा
सुर्खियों में बने हैं अजय देवगन
आपको बता दें अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'रेड 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 'रेड 2' में अजय देवगन अमय पटनायक के रूप में फिर से वापसी कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 8 अप्रैल को रिलीज हुआ था।
Bhool Chuk Maaf: जारी हुआ 'भूल चूक माफ' का ट्रेलर, वामिका के साथ शादी की गुत्थी सुलझाते नजर आए राजकुमार
फिल्म से जुड़े रहे नए कलाकार
ख्याल रहे कि 'रेड 2' को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म साल 2018 में आई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन और सौरभ शुक्ला अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौट रहे हैं, जबकि रितेश देशमुख और वाणी कपूर नए कलाकारों के रूप में जुड़े हैं। 'रेड' फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
फिल्म की कास्टिंग पर अजय देवगन का जवाब
फिल्म की कास्टिंग के बदलाव के बारे में सोशल मीडिया पर कई सवाल पूछे गए कि फिल्म में इलियाना डिक्रूज की जगह पर वाणी कपूर को क्यों लिया गया? इस पर अजय देवगन ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा कि कास्टिंग में बदलाव फिल्मों में आम बात है, जैसे हॉलीवुड में भी कई बार एक ही किरदार को अलग-अलग एक्टर निभाते हैं।